PSU Banks : इनवेस्टर्स को लुभा रहे ये 9 सरकारी बैंक, Mutual Funds ने भी बढ़-चढ़कर लगाए दांव
Mutual Fund Schemes : लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद सरकारी बैंकों ने बीते दो साल में दमदार वापसी की है। उन्हें एसेट क्वालिटी में सुधार और डिपॉजिट्स के साथ-साथ लोन बुक में अच्छी ग्रोथ का फायदा मिला है। वहीं, उन इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंड स्कीम्स को खासा फायदा मिला है, जिनकी होल्डिंग में ये स्टॉक्स शामिल हैं
इन दिनों शायद ही कोई पीएसयू बैंकों में बिकवाली की बात कर रहा है। समझा जाता है कि तीसरी तिमाही के नतीजों से तेजी के रुझानों को मजबूती मिलेगी
Mutual Fund Schemes : लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद सरकारी बैंकों ने बीते दो साल में दमदार वापसी की है। उन्हें एसेट क्वालिटी में सुधार और डिपॉजिट्स के साथ-साथ लोन बुक में अच्छी ग्रोथ का फायदा मिला है। वहीं, उन इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंड स्कीम्स को खासा फायदा मिला है, जिनकी होल्डिंग में ये स्टॉक्स शामिल हैं। आईथॉट एडवाइजरी के चीफ आइडिएटर श्याम शेखर ने कहा कि जब पीएसयू बैंक अपने एनपीए में कमी और लोन की रिकवरी करते हुए अपनी बैलेंसशीट्स में सुधार कर रहे थे तो इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स उनसे किनारा कर रहे थे। इन दिनों शायद ही कोई पीएसयू बैंकों में बिकवाली की बात कर रहा है। समझा जाता है कि तीसरी तिमाही के नतीजों से इन रुझानों को मजबूती मिलेगी। हम यहां पिछले छह महीनों में एक्टिव इक्विटी स्कीम्स में जोड़े गए पीएसयू स्टॉक्स (PSU stocks) के बारे में बता रहे हैं। डेटा स्रोत : ACEMF
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)
स्कीम्स की संख्या जिनमें हाल में स्टॉक को जोड़ा गया है : 40
कुल स्कीम्स जिन्होंने स्टॉक को होल्ड कर रखा है : 131
कुछ स्कीम्स जिन्होंने हाल में स्टॉक जोड़ा है : ICICI Pru PSU Equity, Tata Quant और JM Focused Fund