चुनाव नतीजों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। इस बीच पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली देखी गई। इसके चलते म्यूचुअल फंड्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले दो दिनों में म्यूचुअल फंड्स ने पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 90000 करोड़ रुपये का भारी लॉस उठाया है। 3 जून तक म्यूचुअल फंड्स के पास 84 सरकारी कंपनियों के 5.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर थे। चुनाव नतीजों के बाद यह मूल्य घटकर 4.83 लाख करोड़ रुपये रह गया।
