Get App

अक्टूबर में बाजार में करेक्शन के बाद म्यूचुअल फंडों ने इन कंपनियों में बढ़ाया निवेश

पिछले महीने यानी अक्टूबर में भारत समेत पूरा ग्लोबल मार्केट करेक्शन मोड में था। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और इजराइल और हमास के बीच युद्ध रही। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 4.1 पर्सेंट की गिरावट रही, जबकि निफ्टी 50 और निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स क्रमशः 2.8 पर्सेंट और 0.8 पर्सेंट कम हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2023 पर 10:00 AM
अक्टूबर में बाजार में करेक्शन के बाद म्यूचुअल फंडों ने इन कंपनियों में बढ़ाया निवेश
इन कंपनियों में डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज, श्रीराम फाइनेंस, टाटा कम्युनिकेशंस, अरबिंदो फार्मा आदि शामिल हैं।

पिछले महीने यानी अक्टूबर में भारत समेत पूरा ग्लोबल मार्केट करेक्शन मोड में था। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और इजराइल और हमास के बीच युद्ध रही। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स (Nifty Midcap 100 index) में 4.1 पर्सेंट की गिरावट रही, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) और निफ्टी स्मॉलकैप (Nifty smallcap) इंडेक्स क्रमशः 2.8 पर्सेंट और 0.8 पर्सेंट कम हो गया।

करेक्शन की वजह से फंड मैनेजरों को पोर्टफोलियो में आकर्षक वैल्यूएशन पर बेहतर क्वालिटी वाले मिडकैप स्टॉक जोड़ने का मौका मिला। यहां उन मिडकैप स्टॉक्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो म्यूचुअल फंड्स ने खरीदे। स्रोत: ACEMF

वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications)

अक्टूबर में कितनी नई एक्टिव इक्विटी स्कीम में इस स्टॉक को शामिल किया गया: 23

कुल कितनी एक्टिव इक्विटी स्कीम के पास यह स्टॉक है: 58

सब समाचार

+ और भी पढ़ें