Get App

SBI Mutual Fund की क्वांट फंड कैटेगरी में एंट्री, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

देश के प्रमुख फंड एसबीआई म्यूचुअल फंड ने क्वांट फंड लॉन्च किया है। इसके तहत शेयरों के चुनाव के लिए मल्टी-फैक्टर आधारित निवेश का तरीका अपनाया जाता है। यह स्कीम निवेश से जुड़े फैसलों के लिए नियम और डेटा आधारित विश्लेषण का सहारा लेगी। एसबीआई क्वांट फंड (SBI Quant Fund) सब्सक्रिप्शन के लिए 4 दिसंबर को खुला

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 6:41 PM
SBI Mutual Fund की क्वांट फंड कैटेगरी में एंट्री, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
क्वांट फंड्स या क्वांटिटिव म्यूचुअल फंड्स निवेश से जुड़े फैसलों के लिए क्वांटिटिव एनालिसिस का इस्तेमाल करते हैं।

देश के प्रमुख फंड एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने क्वांट फंड लॉन्च किया है। इसके तहत शेयरों के चुनाव के लिए मल्टी-फैक्टर आधारित निवेश का तरीका अपनाया जाता है। यह स्कीम निवेश से जुड़े फैसलों के लिए नियम और डेटा आधारित विश्लेषण का सहारा लेगी। एसबीआई क्वांट फंड (SBI Quant Fund) सब्सक्रिप्शन के लिए 4 दिसंबर को खुला।

फंड का क्या है ऑफर?

क्वांट फंड्स या क्वांटिटिव म्यूचुअल फंड्स निवेश से जुड़े फैसलों के लिए क्वांटिटिव एनालिसिस का इस्तेमाल करते हैं। एसबीआई क्वांट फंड इन हाउस मल्टी-फैक्टर मॉडल का इस्तेमाल करता है, जिसमें मोमेंटम, वैल्यू, क्वॉलिटी और ग्रोथ जैसे फैक्टरों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्केट साइकल में परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज किया जाता है।

एसबीआई फंड मैनेजमेंट के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और ज्वाइंट सीईओ डीपी सिंह ने बताया, ' तमाम अहम इक्विटी फैक्टर्स को एक साथ जोड़कर और हर फैक्टर की रिस्क/रिटर्न प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए फंड का इरादा अधिकतम रिस्क एडजस्टेड रिटर्न देना है।' जहां तक शेयरों के चुनाव का सवाल है, तो फंड का निवेश मार्केट कैपिटल के लिहाज से टॉप 200 कंपनियों में से होता है। फ्रेमवर्क के आधार पर 200 में से सभी कंपनियों की रैकिंग मोमेंटम, क्वॉलिटी, वैल्यू और ग्रोथ फैक्टर्स के आधार पर तय होती है। मोमेंटम मेट्रिक तहत फंड स्टॉक के नियर टर्म और मीडियम टर्म की परफॉर्मेंस को देखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें