सुंदरम एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (Sundaram Asset Management Company Ltd) ने शुक्रवार को कहा कि उसे प्रिंसिपल एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Principal Asset Management Pvt Ltd (Principal India) के एसेट मैनेजमेंट कारोबार को खरीदने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India's (Sebi) की मंजूरी मिल गई है।
सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुंदरम एएमसी (Sundaram AMC), प्रिंसिपल इंडिया द्वारा प्रबंधित स्कीम्स को खरीदेगी और इसके साथ ही प्रिंसिपल एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Principal Asset Management Pvt. Ltd.), प्रिंसिपल ट्रस्टी कंपनी प्रा लिमिटेड (Principal Trustee Company Pvt. Ltd) और प्रिंसिपल रिटायरमेंट एडवाइजर्स प्रा लिमिटेड (Principal Retirement Advisors Pvt. Ltd) की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण करेगी।
ये सौदा पूरा हो जाने के बाद प्रिंसिपल इंडिया और सुंदरम एएमसी द्वारा प्रबंधित वर्तमान स्कीम्स को विलय (merged) कर दिया जाएगा या उनकी संबंधित कैटेगरी में सुंदरम एएमसी स्कीम्स के रूप में नया नाम दिया जाएगा। इसके बाद प्रिंसिपल इंडिया स्कीम्स के सभी निवेशक और डिस्ट्रीब्यूटर्स सुंदरम म्यूचुअल फंड के निवेशक / डिस्ट्रीब्यूटर्स बन जाएंगे
अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, सुंदरम एएमसी के प्रबंध निदेशक, सुनील सुब्रमण्यम (Sunil Subramaniam, managing director, Sundaram AMC) ने कहा, "हम प्रिंसिपल इंडिया की टीम के साथ अपने मौजूदा इक्विटी फंड मैनेजमेंट प्रतिभा और बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। हम प्रिंसिपल इंडिया की डिस्ट्रीब्यूशन फ्रैंचाइजी को उनके कारोबार में बहुत कम व्यवधान के साथ अपनाएंगे। हम दोनों के लिए एक ही बैक ऑफिस सेवा प्रदाता (RTA) द्वारा मौजूदा ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ सुगमता पूर्ण लेन-देन की उम्मीद कर रहे हैं।"
मिंट में छपी खबर के मुताबिक अपनी सहायक कंपनियों के साथ सुंदरम एएमसी के पास 31 अक्टूबर तक लगभग ₹45,036 करोड़ रुपये एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM)थे, जिसमें से 80% से अधिक इक्विटी में थे। वहीं दूसरी तरफ प्रिंसिपल इंडिया का एयूएम 9,558 करोड़ रुपये था, जिसमें लगभग 95% इक्विटी में था।