Get App

इस म्यूचुअल फंड में 1 लाख का निवेश 10 साल में बन गया 7.50 लाख रुपये से भी ज्यादा

मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने अपनी शुरुआत यानी 24 फरवरी 2014 से 22.5 पर्सेंट CAGR का रिटर्न दिया है। पिछले 10 साल में मिडकैप का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 20.3 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। यहां तक शेयर बाजार के बुरे दौर में भी मिडकैप का प्रदर्शन बेहतर रहा है। फंड हाउस का कहना है कि मोतीलाल ओसवाल मिडकैप का रिटर्न संबंधित सूचकांक के रिटर्न से भी बेहतर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 7:44 PM
इस म्यूचुअल फंड में 1 लाख का निवेश 10 साल में बन गया 7.50 लाख रुपये से भी ज्यादा
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप का रिटर्न संबंधित सूचकांक के रिटर्न से भी बेहतर रहा है।

मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने अपनी शुरुआत यानी 24 फरवरी 2014 से 22.5 पर्सेंट CAGR का रिटर्न दिया है। इसे आसान तरीके से बताया जाए, तो स्कीम की शुरुआत में किए गए 1 लाख रुपये का निवेश फिलहाल बढ़कर 7.66 लाख रुपये हो गया है।

पिछले 10 साल में मिडकैप का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 20.3 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। यहां तक शेयर बाजार के बुरे दौर में भी मिडकैप का प्रदर्शन बेहतर रहा है। फंड हाउस का कहना है कि मोतीलाल ओसवाल मिडकैप का रिटर्न संबंधित सूचकांक के रिटर्न से भी बेहतर रहा है।

मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड के निवेश का मकसद उन निवेशकों को लॉन्ग टर्म निवेश ग्रोथ मुहैया कराना है, जो क्वॉलिटी मिडकैप कंपनियों में लॉन्ग टर्म नजरिये से बेहतर ग्रोथ के लिए निवेश करना चाह रहे हैं। फंड हाउस के मुताबिक, इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 8,490 करोड़ रुपये है और इसके पास 185 शहरों के 6.09 यूनीक इनवेस्टर हैं।

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने कहा, 'इस स्कीम में रिटेल इनवेस्टर्स की भागीदारी काफी बेहतर रही है और 31 जनवरी 2024 के मुताबिक इस फंड के पास 5.3 लाख यूनीक इनवेस्टर्स थे। फंड में इसी अवधि के दौरान 3.2 लाख इनवेस्टर्स ने SIP के जरिये भी निवेश किया। AUM में टॉप 5 राज्यों की हिस्सेदारी 90 पर्सेंट भी ज्यादा रही। इसमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें