मार्च, 2020 से स्टॉक मार्केट में आई शानदार रैली का इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के शेयरों को खासा फायदा मिला और वे इसमें भागीदार रहे हैं। स्वाभाविक रूप से, विशेषकर इन स्टॉक्स में निवेश करने वाले mutual funds ने शानदार रिटर्न दिया है। Valueresearch से मिले डाटा के मुताबिक, टॉप 5 स्कीम्स ने बीते एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। Infrastructure funds मुख्य रूप से पावर, कंस्ट्रक्शन, कैपिटल गुड्स और मेटल खंड की कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करते हैं। ये फंड जोखिम भरे होते हैं। इस खंड के ज्यादातर स्टॉक्स मिडकैप हैं।
Quant Infrastructure fund- इस फंड ने पिछले एक साल में 118 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यह अपनी श्रेणी में रिटर्न के लिहाज से टॉप पर है। इस स्कीम का साइज महज 85 करोड़ रुपये का है और यह अपने डायरेक्ट प्लान के लिए 2.15 फीसदी का एक एक्सपेंस रेश्यो वसूलता है। इसकी प्रमुख होल्डिंग्स में जानी-मानी लार्ज कंपनियां शामिल हैं, हालांकि मिडकैप्स में भी इसने निवेश किया हुआ है।
ICICI Prudential Infrastructure fund-लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद इस फंड ने बीते एक साल में 108.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह 1,680 करोड़ रुपये की एसेट के साथ अपनी श्रेणी की सबसे बड़ी स्कीम है। इसका डायरेक्ट प्लान एक्सपेंस रेश्यो के रूप में 1.74 फीसदी चार्ज वसूलता है। इस फंड के पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से पावर, एनर्जी, कंस्ट्रक्शन और फाइनेंशियल स्टॉक्स शामिल हैं। फंड की एसेट्स का लगभग 61 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप स्टॉक्स में निवेश किया गया है, जबकि बाकी मिड और स्मालकैप्स में लगा है।
HSBC Infrastructure Equity fund- इस फंड ने बीते एक साल में लगभग 102 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह 112 करोड़ रुपये की एसेट के साथ तुलनात्मक रूप से छोटा फंड है। इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.18 फीसदी है।
Aditya Birla Sun Life Infrastructure fund- यह फंड 97.4 फीसदी रिटर्न के साथ निवेशकों को पैसे को डबल करने में थोड़ा ही पीछे रह गया। यह 570 करोड़ रुपये की एसेट्स का प्रबंधन करता है। एक्सपेंस रेश्यो 1.82 फीसदी है। पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, एनर्जी और मेटल स्टॉक्स शामिल हैं। फंड की होल्डिंग्स में मिड और स्माल-कैप्स की ज्यादा हिस्सेदारी है।
हमने इन फंड्स के लिए सिफारिश नहीं की है। दूसरे फंड्स की तरह, infrastructure schemes में भी खासा उतार-चढ़ाव रहता है और इनका स्वभाव चक्रीय है। आर्थिक तेजी और सरकारी नीतियों के समर्थन से इनमें समय-समय पर बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। श्रेणी से अधिकतम लाभ उठाने के लिए निवेश और निकासी का समय अहम हो जाता है। एक सलाहकार की सलाह लें या गुणवत्तापूर्ण डेट और इक्विटी स्कीम्स चुनने के लिए हमारी MC30 लिस्ट को फॉलो करें।