Get App

टॉप 5 Infrastructure mutual funds, जिन्होंने एक साल में दोगुने से ज्यादा किया निवेशकों का पैसा

Infrastructure funds मुख्य रूप से पावर, कंस्ट्रक्शन, कैपिटल गुड्स और मेटल खंड की कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 1:14 PM
टॉप 5 Infrastructure mutual funds, जिन्होंने एक साल में दोगुने से ज्यादा किया निवेशकों का पैसा
infrastructure mutual funds

मार्च, 2020 से स्टॉक मार्केट में आई शानदार रैली का इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के शेयरों को खासा फायदा मिला और वे इसमें भागीदार रहे हैं। स्वाभाविक रूप से, विशेषकर इन स्टॉक्स में निवेश करने वाले mutual funds ने शानदार रिटर्न दिया है। Valueresearch से मिले डाटा के मुताबिक, टॉप 5 स्कीम्स ने बीते एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। Infrastructure funds मुख्य रूप से पावर, कंस्ट्रक्शन, कैपिटल गुड्स और मेटल खंड की कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करते हैं। ये फंड जोखिम भरे होते हैं। इस खंड के ज्यादातर स्टॉक्स मिडकैप हैं।

Quant Infrastructure fund- इस फंड ने पिछले एक साल में 118 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यह अपनी श्रेणी में रिटर्न के लिहाज से टॉप पर है। इस स्कीम का साइज महज 85 करोड़ रुपये का है और यह अपने डायरेक्ट प्लान के लिए 2.15 फीसदी का एक एक्सपेंस रेश्यो वसूलता है। इसकी प्रमुख होल्डिंग्स में जानी-मानी लार्ज कंपनियां शामिल हैं, हालांकि मिडकैप्स में भी इसने निवेश किया हुआ है।

ICICI Prudential Infrastructure fund-लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद इस फंड ने बीते एक साल में 108.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह 1,680 करोड़ रुपये की एसेट के साथ अपनी श्रेणी की सबसे बड़ी स्कीम है। इसका डायरेक्ट प्लान एक्सपेंस रेश्यो के रूप में 1.74 फीसदी चार्ज वसूलता है। इस फंड के पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से पावर, एनर्जी, कंस्ट्रक्शन और फाइनेंशियल स्टॉक्स शामिल हैं। फंड की एसेट्स का लगभग 61 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप स्टॉक्स में निवेश किया गया है, जबकि बाकी मिड और स्मालकैप्स में लगा है।

IDFC Infrastructure fund- बीते एक साल में इस फंड के निवेशकों का पैसा 104.8 फीसदी तक बढ़ गया। फंड ने मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन, सीमेंट, पावर और एनर्जी कंपनियों में निववेश किया है। यह फंड 650 करोड़ रुपये की एसेट्स का प्रबंधन करता है। इसका एक्सपेंस रेश्यो तुलनात्मक रूप से काफी कम 1.25 फीसदी है। पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से मिड और स्माल कैप स्टॉक्स शामिल हैं, जिनमें लगभग दो-तिहाई हिस्सा निवेश किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें