ESG म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये मिड और स्मॉलकैप स्टॉक, क्या आपके पास भी है इनमें से कोई

इस समय देश में ऐसी 10 म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं जो ESG फोकस्ड थीम में निवेश करती हैं। इनकी कुल एयूएम 11122 करोड़ रुपए है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
यहं हम ऐसे टॉप मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स की सूचि दे रहे हैं जिनमें देश के 9 ESG फोकस्ड फंडों ने निवेश कर रखा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दुनिया के तमाम बड़े देशों में ऐसी कंपनियों में निवेश करना काफी पापुलर है जो पर्यावरण की सुरक्षा और दूसरे समाजिक सरोकारों से जुड़ी होती हैं और जिनका गवर्नेंस उच्च मानकों पर आधारित होता है। ऐसी कंपनियों को आमतौर पर ईएसजी फ्रैंडली (ESG) friendly) कंपनियां कहा जाता है। अब भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे इस तरह की कंपनियों पर फोकस कर रही हैं। लेकन अभी भी भारत में इस तरह के ईएसजी फोकस्ड फंड बहुत कम हैं। एक नया थीम होने की वजह से भारत में पिछले 1 साल में इनकी लोकप्रियता बढ़ी है। लेकिन रिटर्न के नजरिए से ये कुछ खास नहीं कर सके हैं।

    लेकिन जागरूक निवेशकों और संस्थाओं का विश्वास है कि क्लीन कंपनियों में निवेश का चलन आगे जोर पकड़ेगा। आगे देश में ESG फंड लोकप्रिय होंगे और इनकी संख्या भी बढ़ेगी। इस समय देश में ऐसी 10 म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं जो ESG फोकस्ड थीम में निवेश करती हैं। इनकी कुल एयूएम 11122 करोड़ रुपए है।

    नए जमाने के टेक शेयरों में आई जोरदार तेजी, अमेरिका में महंगाई में आई कमी ने जगाई उम्मीद


    इनके पोर्टफोलियो में लार्जकैप शेयरों का दबदबा है लेकिन इन्होंने कुछ मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेश कर रखा है। यहं हम ऐसे टॉप मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स की सूचि दे रहे हैं जिनमें देश के 9 ESG फोकस्ड फंडों ने निवेश कर रखा है। ये जानकारी ACEMF के अक्टूबर 2022 तक के आंकड़ों पर आधारित है।

    Bosch: ये स्टॉक 4 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 15 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 60 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    Sona BLW Precision Forgings:ये स्टॉक 4 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 120 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 96 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    ABB India:ये स्टॉक 3 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 160 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 104 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    L&T Technology Services:ये स्टॉक 3 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 85 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 47 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    Schaeffler India:ये स्टॉक 3 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 60 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 80 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    Syngene International:ये स्टॉक 3 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 23 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 32 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    TVS Motor Company:ये स्टॉक 3 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 151 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 98 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    V-Mart Retail:ये स्टॉक 3 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 33 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 39 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    Abbott India:ये स्टॉक 2 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 27 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 60 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    Crompton Greaves Consumer Electricals:ये स्टॉक 2 ESG फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल है। स्टॉक में किए गए निवेश की वर्तमान वैल्यू 22 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 123 दूसरी एक्टिव इक्विटी स्कीमों में भी शामिल है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।