आज के दौर में, जब महंगाई आसमान छू रही है और ब्याज दरें कम हैं, तो अपने पैसे को स्मार्ट तरीके से निवेश करना जरूरी हो गया है। शेयर बाजार में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी शामिल है। अगर आप खतरा लेने से बचते हैं, तो भी आपके पास ऐसे कई ऑप्शन हैं, जिनसे आप अपने पैसे को बढ़ा सकते हैं। म्यूचुअल फंड ऐसे ही एक विकल्प हैं, जो आपको विभिन्न प्रकार के फंडों में निवेश करने की सुविधा देते हैं। आइए जानते हैं कि फंड चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
