इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) ऐसी स्कीम हैं, जिनमें लॉन्ग टर्म वेल्थ तैयार करने की संभावना होती हैं। इनका इक्विटी आधारित पोर्टफोलियो न सिर्फ टैक्स बचाने में मदद करता है, बल्कि लॉन्ग टर्म में इनफ्लेशन से ज्यादा रिटर्न भी देता है। ऐसे फंड में 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। यह लॉक-इन पीरियड फंड मैनेजरों को लॉन्ग टर्म में फंड को होल्ड करने में मदद करता है।
