स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी नारायणी स्टील्स (Narayani Steels) के शेयर पिछले साल 2021 में 56 फीसदी टूटे थे। इस साल शेयरों की तेज खरीदारी से यह 590 फीसदी उछल गया। नारायणी स्टील्स के शेयर इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी को बीएसई पर 12.36 रुपये के भाव पर थे जो अब 85.25 रुपये के भाव (Narayani Steels Share Price) पर पहुंच चुका है। अब कंपनी के प्रमोटर आदित्य अग्रवाल इसमें अपनी 4.99 हिस्सेदारी बेच रहे हैं। ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 5.44 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी। इस बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 75 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
