देश के 10 सबसे प्रभावशाली ब्रांड की लिस्ट जारी

नंबर वन ब्रांड है गूगल और 10 प्रभावशाली ब्रांडों में रिलायंस जियो का नाम भी शुमार है।

अपडेटेड Jul 15, 2017 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement

क्या आप जानते हैं कि देश में 10 सबसे असरदार ब्रांड कौन हैं? नंबर वन ब्रांड है गूगल और 10 प्रभावशाली ब्रांडों में रिलायंस जियो का नाम भी शुमार है। ये बात मार्केट रिसर्च एजेंसी इपसॉस के सर्वे में सामने आई है। सर्वे में गूगल को देश का सबसे प्रभावशाली ब्रांड माना गया है जबकि माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

पतंजलि पहली बार इस सूची में शामिल हुआ है और ये चौथे स्थान पर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पांचवें, अमेजॉन छठे, सैमसंग सातवें, एयरटेल आठवें, रिलायंस जियो नौवें और फ्लिपकार्ट दसवें स्थान पर है। इपसॉस ने दुनिया भर में 100 ब्रांडों पर सर्वे किया और इसके लिए 36,000 से ज्यादा लोगों से सवाल पूछे गए। देश में 1000 लोगों से इंटरव्यू किया। ब्रांडों की हैसियत मापने के लिए उनके आकार, लोकप्रियता और उन पर किए जाने वाले खर्च को पैमाना बनाया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।