Navin Fluorine Q3 Results: नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में तेज़ बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में काफी सुधार देखने को मिला है। इस तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹185.4 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹83.6 करोड़ था। वहीं रेवेन्यू साल-दर-साल 47.2% बढ़कर ₹606.2 करोड़ से ₹892.3 करोड़ हो गया, जो इसके सभी बिज़नेस सेगमेंट में मज़बूत परफॉर्मेंस को दिखाता है।
