Nazara Tech के शेयरों में 3 दिन बाद तेजी, ICICI सिक्योरिटीज ने 44% के टारगेट के साथ शुरू की कवरेज

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के शेयरों को 'खरीद (BUY)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और एक साल की समयसीमा के साथ इसके शेयर को 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह नजारा टेक्नोलॉजीज के 20 मार्च के बंद भाव 487 रुपये से करीब 44 फीसदी की तेजी आने की संभावना जताता है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 3:01 PM
Nazara Tech के शेयरों में शिखर (1,601 रुपये) से करीब 70% तक की गिरावट आ चुकी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के शेयरों को 'खरीद (BUY)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और एक साल की समयसीमा के साथ इसके शेयर को 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह नजारा टेक्नोलॉजीज के 20 मार्च के बंद भाव 487 रुपये से करीब 44 फीसदी की तेजी आने की संभावना जताता है। ब्रोकरेज ने एक रिपोर्ट में कहा, "ई-स्पोर्ट्स सेगमेंट में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद और गेमिफाइट अर्ली लर्निंग (GEL) सेगमेंट के मुनाफे में धीरे-धीरे सुधार को देखते हुए हमने नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर को 'BUY' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है।"

    नजारा टेक्नोलॉजीज एक गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स कंपनी है। हाल ही में ये कंपनी सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) मामले में भी सुर्खियों में थी। कंपनी ने एक बयान में बताया था कि उसकी दो सब्सिडियरी कंपनियों- किडोपिया और मीडियावर्क्ज का इस बंद हो चुके बैंक में करीब 64 करोड़ रुपये जमा है। कंपनी को बाद में अपनी पूरी रकम तक पहुंच मिल गई और इसमें से 60 करोड़ रुपये को उसने सिलिकॉन वैली बैंक से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है।

    नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपने शिखर (1,601 रुपये) से करीब 70 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है और फिलहाल ये शेयर 486 रुपये के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।


    यह भी पढ़ें- UTI एसेट मैनेजमेंट के शेयरों में 7% की दमदार रैली, इस ब्लॉक डील के बाद चढ़े शेयर

    ब्रोकरेज को कंपनी के ई-स्पोर्ट्स सेगमेंट में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ की संभावना दिखती है और उसने वित्त वर्ष 2024 में इसके 45 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है। इस बढ़ोतरी की अगुआई NODWIN गेमिंग और स्पोर्टकीडा कर सकते हैं। ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी का मार्जिन आउटलुक भी अच्छा दिख रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2023 में बनाए गए नए IP और गेमिंग एक्सेसरीज कारोबार से कंपनी को बड़े पैमाने पर एफिशियंसी हासिल होगी।"

    वहीं GEL सेगमेंट में ICICI सिक्योरिटीज को स्थिरता के संकेत दिखते हैं। किडोपिया ने वित्त वर्ष 2021 की Q4 के बाद पहली बार वित्त वर्ष 2023 की Q3 में तिमाही आधार पर 4 फीसदी ग्राहक जोड़े हैं। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि बढ़े हुए सब्सक्रिप्शन फीस का इस पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि यह प्रतिद्वंदियों की तुलना में अभी भी 20-30 प्रतिशत सस्ता है।

    एड-टेक सहित अन्य सेगमेंट केा रेवेन्यू मध्यम अवधि में बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि तेजी से बढ़ते इस बाजार में फिलहाल कुछ ही मजबूत खिलाड़ी हैं। वित्त वर्ष 25/26 तक इस सेगमेंट का रेवेन्यू में 17-18 प्रतिशत और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 19-20 प्रतिशत योगदान होने की उम्मीद है। इसके अलावा फ्रीमियम गेमिंग में ब्रोकरेज ने मध्यम अवधि में रेवेन्यू के 20-25 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।