घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के शेयरों को 'खरीद (BUY)' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और एक साल की समयसीमा के साथ इसके शेयर को 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह नजारा टेक्नोलॉजीज के 20 मार्च के बंद भाव 487 रुपये से करीब 44 फीसदी की तेजी आने की संभावना जताता है। ब्रोकरेज ने एक रिपोर्ट में कहा, "ई-स्पोर्ट्स सेगमेंट में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद और गेमिफाइट अर्ली लर्निंग (GEL) सेगमेंट के मुनाफे में धीरे-धीरे सुधार को देखते हुए हमने नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर को 'BUY' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है।"
