Get App

Nazara Technologies में बिकी 5% हिस्सेदारी; निखिल कामत का जुड़ा नाम; शेयर 13% भागा

Nazara Technologies Share Price: एक रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल कामत और नजारा टेक की मौजूदा प्रमोटर अक्साना एस्टेट्स संभावित खरीदारों में शामिल हैं। शेयर में बंपर खरीद के बाद नजारा टेक का मार्केट कैप बढ़कर 11400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 15, 2026 पर 4:07 PM
Nazara Technologies में बिकी 5% हिस्सेदारी; निखिल कामत का जुड़ा नाम; शेयर 13% भागा
कहा जा रहा है कि Nazara Technologies के फाउंडर नीतीश मित्रसेन संभावित सेलर हैं।

15 मई को गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलोजिज के शेयरों में दिन में 18 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 314.05 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 12.7 प्रतिशत बढ़त के साथ 300.10 रुपये पर सेटल हुआ। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी ब्लॉक डील्स में कंपनी की 4.9 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद-बिक्री हुई है। जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत और नजारा टेक की मौजूदा प्रमोटर अक्साना एस्टेट्स संभावित खरीदारों में शामिल हैं। वहीं फाउंडर नीतीश मित्रसेन संभावित सेलर हैं। अक्साना एस्टेट्स की पहले से कंपनी में 5.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नजारा टेक का मार्केट कैप बढ़कर 11100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 2 साल में निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर चुका है। नजारा टेक्नोलोजिज के शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 362.50 रुपये और एडजस्टेड लो 216 रुपये है।

Nazara Tech की वित्तीय सेहत

नजारा टेक की वित्तीय सेहत की बात करें तो जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 3 गुना बढ़कर 46.96 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 15.86 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.53 प्रतिशत कम होकर 397.78 करोड़ रुपये रह गया। यह मार्च 2025 तिमाही में 520.2 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें