Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिला ₹345 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stock in Focus: सरकारी कंपनी NBCC India को IIT मंडी कैंपस डेवलपमेंट और कांडला SEZ से कुल ₹345 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। बड़े प्रोजेक्ट के बाद स्टॉक पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 6:39 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिला ₹345 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकता है एक्शन
NBCC India Ltd का शेयर मंगलवार को BSE पर 3.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹111.25 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी कंपनी NBCC India Ltd ने मंगलवार, 16 दिसंबर को बताया कि उसे कुल करीब ₹345.04 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं। यह रकम GST से अलग है। कंपनी के मुताबिक, ये सभी ऑर्डर घरेलू संस्थाओं की ओर से दिए गए हैं।

NBCC को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब ₹332.99 करोड़ है। यह काम हिमाचल प्रदेश के कामंद में स्थित IIT मंडी कैंपस में किया जाएगा।

कैंपस डेवलपमेंट का पूरा दायरा

इस प्रोजेक्ट के तहत अकादमिक ब्लॉक्स के निर्माण से जुड़ी प्लानिंग, डिजाइन और डेवलपमेंट का काम शामिल है। इसके साथ ही 2 BHK और 3 BHK आवास, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अन्य संबंधित निर्माण कार्य भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें