NBCC ने भरी 7% की उड़ान, ₹491 करोड़ के ऑर्डर मिलने से शेयर पर टूटे निवेशक

NBCC Stock Price: कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि उसे मिले 491.45 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर्स में 13 ऑर्डर शामिल हैं। NBCC भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है। ऑर्डर सरकार के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की ओर से मिले हैं

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
NBCC शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 176.50 रुपये और निचला स्तर 38.10 रुपये है।

NBCC Share Price: नवरत्न PSU एनबीसीसी के शेयर में 6 जून को 7 प्रतिशत की तेजी दिखी। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे लगभग 491.45 करोड़ रुपये के कई वर्क ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर सरकार के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की ओर से मिले हैं। बीएसई पर 6 जून को सुबह एनबीसीसी का शेयर बढ़त के साथ 136.55 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से प्रतिशत तक चढ़ा और 141 रुपये के हाई तक चला गया।

कारोबार बंद होने पर शेयर 7 प्रतिशत की मजबूती के साथ 139 रुपये पर सेटल हुआ। NBCC शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 176.50 रुपये और निचला स्तर 38.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 25000 करोड़ रुपये है। NBCC भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आती है और वैल्यू एडेड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज की पेशकश करती है।

NBCC को मिले हैं कुल 13 ऑर्डर


कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि उसे मिले 491.45 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर्स में 13 ऑर्डर शामिल हैं। इनमें से लगभग 112 करोड़ रुपये का ऑर्डर मल्टीस्पेशिएलिटी हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ स्कीम, मुंबई का है। वहीं विदेश मंत्रालय ने करीब 130 करोड़ रुपये का ऑर्डर मंत्रालय के आईएनए नई दिल्ली में प्लॉट पर आवास बनाने के लिए दिया है।

KPI Green Energy के शेयर में 5% की तेजी, ​छुआ अपर प्राइस बैंड

Q4 में मुनाफा 26% बढ़ा

NBCC Ltd का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 136.08 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 108.4 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से आय बढ़कर 4,024.5 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2023 तिमाही में 2,813.35 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।