NBFC Stocks: Q2 में 5 गुना बढ़ा मुनाफा, जोश में 8% चढ़ा यह शेयर

NBFC Stocks: मजबूत सितंबर तिमाही ने आज दिग्गज एनबीएफसी के शेयरों में ऐसा जोश भरा कि सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) के ढहने के बावजूद यह संभला रहा। सितंबर तिमाही में मुनाफे में 5 गुना से अधिक उछाल और एयूएम की तेज ग्रोथ ने शेयरों ने जोश भर दिया और यह 8% से अधिक उछल पड़ा। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 12:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NBFC Stocks: सितंबर 2026 तिमाही में Poonawalla Fincorp का AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) सालाना आधार पर 55.1% और तिमाही आधार पर 10.4% बढ़कर ₹74,008 करोड़ पर पहुंच गया। (File Photo- Pexels)

Poonawalla Fincorp Shares: पूनावाला फिनकॉर्प ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद कारोबारी नतीजे पेश किए थे और अब आज मार्केट खुला तो यह जोश में उछल पड़ा। सितंबर तिमाही में मुनाफे में 5 गुना के उछाल ने शेयरों में ऐसा जोश भरा कि शेयर 8% से अधिक उछल पड़े। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद शेयर मजबूत बने हुए हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 3.21% की बढ़त के साथ ₹462.45 पर है। इंट्रा-डे में यह 8.01% चढ़कर ₹483.95 तक पहुंच गया था।

Poonawalla Fincorp के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

सितंबर 2026 तिमाही में पूनावाला फिनकॉर्प का AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) सालाना आधार पर 55.1% और तिमाही आधार पर 10.4% बढ़कर ₹74,008 करोड़ पर पहुंच गया। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5.1 गुना बढ़कर ₹74 करोड़ से ₹375 करोड़ पर पहुंच गया तो इसका प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) भी 126.6% उछलकर ₹877 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी की ब्याज से शुद्ध कमाई (फीस छोड़कर) 80.6% बढ़कर ₹1,380 करोड़ हो गया।


कंपनी की एसेट क्वालिटी भी सुधरी है और ग्रास एनपीए तिमाही आधार पर 1.37% से 1.2% पर आ गया। तिमाही आधार पर कंपनी का RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) भी 1.98% से बढ़कर 2.18% पर पहुंच गया, जिसमें मैनेजमेंट ने आगे और सुधार की उम्मीद जताई है। सितंबर तिमाही में कंपनी की क्रेडिट कॉस्ट 2.19% रही और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि नए लोन के बेहतर परफॉरमेंस से इसमें नरमी आएगी।

क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान

ब्रोकरेज फर्म यूबीएएस ने पूनावाला फिनकॉर्प को ₹600 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। यूबीएस का कहना है कि प्राइम पर्सनल लोन, गोल्ड और एजुकेशन लोन जैसे नए सेगमेंट के दम पर कंपनी की सितंबर तिमाही मजबूत रही और AUM ग्रोथ भी उम्मीद से बेहतर रही। यूबीएस के मुताबिक लोन पर यील्ड में उछाल के दम पर इसका मार्जिन ऊपर चढ़ा तो क्रेडिट कॉस्ट में तिमाही आधार पर नरमी से एसेट क्वालिटी में सुधार जारी रहा।

मोतीलाल ओसवाल ने इसे ₹570 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने यील्ड में मजबूत बढ़ोतरी के कारण नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में बढ़त को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के EPS के अनुमानों को 3-3% बढ़ा दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि टिकाऊ बिजनेस मोमेंटम और बेहतर होती एसेट क्वालिटी के दम पर कंपनी की सितंबर तिमाही बेहतर रही। नए प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी से यील्ड में सुधार और एनआईएम में विस्तार को सपोर्ट मिला है तो मजबूत अंडरराइटिंग और कलेक्शन प्रैक्टिस से तिमाही आधार पर क्रेडिट कॉस्ट में नरमी आई है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के दम कंपनी के AUM की ग्रोथ मजबूत रह सकती है तो बेहतर यील्ड, क्रेडिट कॉस्ट में नरमी और ऑपरेटिंग लेवरेज से रिटर्न ऑन एसेट्स में आगे भी सुधार की उम्मीद है।

जेएम फाइनेंशियल ने पूनावाला फिनकॉर्प की रेटिंग को अपग्रेड कर ऐड से खरीदारी कर दी है। साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹530 से बढ़ाकर ₹550 कर दिया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 16 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह एक साल के हाई ₹544.95 पर था। इस हाई लेवल से 5 महीने में यह 33.40% टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹362.95 पर आ गया। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 10 एनालिस्ट्स में से छह ने इसे खरीदारी, दो ने होल्ड और दो ने सेल रेटिंग्स दी हैं।

Suzlon Energy Share Price: ये 6 बातें तय करेंगी शेयरों की चाल, समझ लें सुजलॉन में निवेश से पहले

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।