Poonawalla Fincorp Shares: पूनावाला फिनकॉर्प ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद कारोबारी नतीजे पेश किए थे और अब आज मार्केट खुला तो यह जोश में उछल पड़ा। सितंबर तिमाही में मुनाफे में 5 गुना के उछाल ने शेयरों में ऐसा जोश भरा कि शेयर 8% से अधिक उछल पड़े। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद शेयर ग्रीन जोन में बने रहे। आज बीएसई पर यह 0.20% की हल्की बढ़त के साथ ₹448.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.01% चढ़कर ₹483.95 तक पहुंच गया था।
