Adani Stocks: अदाणी ग्रुप की इन दो कंपनियों का हो जाएगा मर्जर, जानिए किस अनुपात में मिलेंगे शेयर

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को एक बड़ी कॉरपोरेट सफलता मिली है। नेशलन कंपनी लॉ ट्राइब्यूलन (NCLT) की अहमदाबाद बेंच ने अंबुजा सीमेंट्स और उसकी सब्सिडियरी कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) के बीच प्रस्तावित विलय की योजना को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement
Adani Group Shares: अंबुजा सीमेंट्स ने दिसंबर 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण का ऐलान किया था

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को एक बड़ी कॉरपोरेट सफलता मिली है। नेशलन कंपनी लॉ ट्राइब्यूलन (NCLT) की अहमदाबाद बेंच ने अंबुजा सीमेंट्स और उसकी सब्सिडियरी कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) के बीच प्रस्तावित विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 9 फरवरी को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में इस फैसले की जानकारी दी।

अंबुजा सीमेंट्स ने बताया कि सोमवार को सुनाए गए आदेश में एनसीएलटी ने अमलगमेशन यानी विलय की योजना को मंजूरी दे दी। ट्रिब्यूनल ने कहा कि योजना का विस्तृत अध्ययन करने के बाद यह प्रथम दृष्टया कंपनियों के लिए लाभकारी प्रतीत होती है और इससे न तो शेयरधारकों और न ही लेनदारों के हितों को कोई नुकसान होगा।

एनसीएलटी की टिप्पणी

एनसीएलटी ने अपने आदेश में कहा कि यह विलय योजना सार्वजनिक हित में है, क्योंकि इससे कारोबारी दक्षता बढ़ेगी, संसाधनों का बेहतर एकीकरण होगा और शेयरधारकों, लेनदारों या वैधानिक प्राधिकरणों के अधिकारों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रिब्यूनल ने साफ कि यह प्रस्तावित योजना सांघी इंडस्ट्रीज को अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में विलय करने से संबंधित है और यह योजना 1 अप्रैल 2024 की नियुक्त तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।


दिसंबर 2023 से जारी थी प्रक्रिया

गौरतलब है कि अंबुजा सीमेंट्स ने दिसंबर 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण 5,185 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर पूरा किया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में कंपनी के बोर्ड ने सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज के अंबुजा सीमेंट्स में विलय को मंजूरी दी थी।

उस समय कंपनी ने कहा था कि चूंकि ये सभी कंपनियां एक ही बिजनेस क्षेत्र यानी सीमेंट इंडस्ट्रीड से जुड़ी हैं, इसलिए यह अमलगमेशन सांगही इंडस्ट्रीज के कारोबार को पूरी तरह से अंबुजा में समाहित करने में मदद करेगा। इससे संचालन अधिक प्रभावी और लाभकारी होगा तथा बिजनेस मैनेजमेंट और ज्यादा कुशल व किफायती बन सकेगा।

कंपनी के अनुसार, इस विलय से संसाधनों का बेहतर उपयोग, ओवरहेड लागत में कमी, लागत बचत, इकॉनॉमी ऑफ स्केल का लाभ, दोहराए जा रहे प्रयासों का खत्म होना और कंप्लायंस प्रक्रियाओं का सरलीकरण संभव होगा।

मर्जर का रेशियो

अंबुजा सीमेंट्स ने दिसंबर 2024 में यह भी स्पष्ट किया था कि विलय के बाद वह सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को शेयर जारी करेगी। तय अनुपात के अनुसार, सांघी इंडस्ट्रीज के प्रत्येक 100 इक्विटी शेयर (प्रति शेयर अंकित मूल्य 10 रुपये) के बदले अंबुजा सीमेंट्स के 12 इक्विटी शेयर (प्रति शेयर अंकित मूल्य 2 रुपये) जारी किए जाएंगे। इसके बाद सांघी इंडस्ट्रीज के योग्य शेयरधारक, अंबुजा सीमेंट्स के शेयरधारक बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- भारत-US ट्रेड डील इसी हफ्ते से होगी लागू? किन्हें होगा सबसे अधिक फायदा? पढ़ें पीषूय गोयल का पूरा इंटरव्यू

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।