Get App

Adani Group के ओपन ऑफर के चौथे दिन NDTV में जोरदार तेजी, अपर सर्किट पर बंद हुए शेयर

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने एनडीटीवी (NDTV) के लिए ओपन ऑफर पेश किया है और इस ऑफर को शानदार रिस्पांस मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 12:23 PM
Adani Group के ओपन ऑफर के चौथे दिन NDTV में जोरदार तेजी, अपर सर्किट पर बंद हुए शेयर
अडानी ग्रुप के पूर्ण मालिकाना हक वाली वीसीपीएल विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने एनडीटीवी में 26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाया है।

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने एनडीटीवी (NDTV) के लिए ओपन ऑफर पेश किया है और इस ऑफर को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। चौथे दिन एनडीटीवी के शेयरधारकों ने 39.35 लाख शेयरों की पेशकश की। यह ऑफर साइज का 23.78 फीसदी है। अडानी ग्रुप ने 1.67 करोड़ शेयरों के लिए ओपन ऑफर लाया है। इसके चलते एनडीटीवी के शेयरों में तेजी भी काफी दिख रही है और शुक्रवार 25 नवंबर को यह 5 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गया। एनडीटीवी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 386.80 रुपये के भाव (NDTV Share Price) पर बंद हुए।

क्या है Adani Group का ओपन ऑफर

अडानी ग्रुप के पूर्ण मालिकाना हक वाली वीसीपीएल विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने एनडीटीवी में 26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाया है। यह ऑफर 22 नवंबर को खुला है और 5 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस ऑफर के तहत 294 रुपये का भाव फिक्स किया गया है जो शुक्रवार को बीएसई पर बंद भाव से करीब 24 फीसदी डिस्काउंट पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें