Neogen Chemicals news: प्लांट में आग लगने के बाद मैनेजमेंट ने घटाया रेवेन्यू गाइडेंस , फिर भी ब्रोकरेज ने जताई 26% तेजी की उम्मीद

Neogen Chemicals shre price: नुवामा को लगता है कि शेयर में मौजूदा भाव से 26 फीसदी की तेजी आ सकती है। वैसे FY25-FY26 के लिए मैनेजमेंट ने रेवेन्यू गाइडेंस घटाया है। दाहेज प्लांट में हादसे के बाद रेवेन्यू गाइडेंस घटाया गया है। नियोजेन केमिकल्स ने 5 मार्च 2025 को दाहेज SEZ स्थित अपने बहुउद्देश्यीय संयंत्र में आग लगने की घटना की सूचना दी थी

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Neogen Chemicals stock : नुवामा कंपनी की लॉन्ग टर्म संभावनाओं को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का कहना है कि BuLi Chem और Neogen Ionics (जो आग से प्रभावित नहीं है) से मजबूत योगदान की उम्मीद है

नियोजेन केमिकल्स के शेयर में आज 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दरअसल, दाहेज प्लांट में आग लगने की घटना के बाद मैनेजमेंट ने रेवेन्यू गाइडेंस घटा दिया था। आज की गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज हाउस नुवामा को लगता है कि शेयर में मौजूदा भाव से 26 फीसदी की तेजी आ सकती है। वैसे FY25-FY26 के लिए मैनेजमेंट ने रेवेन्यू गाइडेंस घटाया है। दाहेज प्लांट में हादसे के बाद रेवेन्यू गाइडेंस घटाया गया है। नियोजेन केमिकल्स ने 5 मार्च 2025 को दाहेज SEZ स्थित अपने बहुउद्देश्यीय संयंत्र (एमपीपी3) में आग लगने की घटना की सूचना दी थी। इस आग गोदाम और पूरे एमपीपी3 ढ़ाचे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक हादसे का सीमित असर संभव है। प्रोडक्शन शिफ्ट और पाटनचेरु प्लांट के विस्तार से इसका असर कम होगा।

नियोजेन केमिकल्स पर नुवामा

इस स्टॉक पर नुवामा की रिपोर्ट की बात करें तो इसमें कहा गया है कि नियोजेन केमिकल्स पर उसने अपना लक्ष्य 2,350 रुपए से घटा कर 2,133 रुपए कर दिया है। नुवामा का मानना है कि स्टॉक में यहां से 26 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान कंपनी की आय में सालाना आधार पर 24 फीसदी और मुनाफे में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़त संभव है। कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाएं बेहतर हैं। 9-12 महीने में ये प्लांट फिर से ऑपरेशनल हो सकता है। कंपनी पहली दूसरी यूनिट में प्रोडक्शन शिफ्ट करेगी।


नुवामा कंपनी की लॉन्ग टर्म संभावनाओं को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का कहना है कि BuLi Chem और Neogen Ionics (जो आग से प्रभावित नहीं है) से मजबूत योगदान की उम्मीद है। कंपनी के बैटरी केमिकल में उपलब्ध अवसरों का फायदा मिलेगा। ब्रोकरेज का अनुमान है कि आग से प्रभावित इकाई के पुनर्निर्माण, संयंत्र को फिर से चालू करने और यहां फिर से उत्पादन शुरू करने में लगभग 9-12 महीने लग सकते हैं। फिलहाल, कंपनी ग्राहकों की मंजूरी के आधार पर अपने चुनिंदा खास उत्पादों के उत्पादन को दूसरी इकाइयों पर स्थानांतरित करेगी।

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 11 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

नियोजेन केमिकल्स के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो आज ये शेयर 179.90 रुपए यानी 9.97 फीसदी की गिरावट के साथ 1623.65 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,749 रुपए और दिन का लो 1,596.35 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 142,668 शेयर और मार्केट कैप 4,283 करोड़ रुपए रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।