Neogen Chemicals Share Price: नियोजेन केमिकल्स के प्रमोटर हरिदास कनानी ने कंपनी की 5.67 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी प्रमोटर के पास नियोजेन केमिकल्स में मेजॉरिटी स्टेक है। यह हिस्सेदारी कंपनी में लंबे समय से संस्थागत निवेशक- SBI म्यूचुअल फंड और व्हाइट ओक ग्रुप ने खरीदी है। कनानी, Neogen Chemicals में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी ने कहा कि इस लेनदेन से हासिल आय का इस्तेमाल प्रमोटर, अपने और अपने परिवार की लॉन्ग टर्म वित्तीय योजनाओं और लक्ष्यों की देखभाल के लिए करेंगे।
