Neptune Logitek IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देने वाली नेप्च्यून लॉजिटेक के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और एनआईआई का हिस्सा तो आधे से भी कम भरा था। आईपीओ के तहत ₹126 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹100.80 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और शॉक तब लगा, जब शेयर और नीचे फिसल गए। फिसलकर यह ₹95.80 (Neptune Logitek Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक करीब 24% घाटे में हैं। चूंकि इसके आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशकों को ₹30200 का झटका लगा है।
