Nestle India Q4 Results: नेस्ले इंडिया ने 21 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 1,114.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का प्रदर्शन चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने कंपनी का मुनाफा 12.7 फीसदी बढ़कर 998 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।
प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड का ऐलान
ऑपरेशंस से Nestle India का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 22.6 फीसदी बढ़कर 6,747.8 करोड़ रुपये रहा। एनालिस्ट्स ने कंपनी का रेवेन्यू 13.5 फीसदी बढ़कर 6,250 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंपनी ने प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल दिखा।
मार्च तिमाही में EBITDA मार्जिन 26.3% रहा
कंपनी के स्टैंडएलोन प्रॉफिट में वॉल्यूम में अच्छी ग्रोथ का बड़ा हाथ रहा। वॉल्यूम की ग्रोथ डबल डिजिट में रही। कंपनी का एडवर्टाइजमेंट पर खर्च 50 फीसदी ज्यादा रहा। कंपनी के चेयरमैन और एमडी मनीष तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी का EBITDA मार्जिन 26.3 फीसदी रहा। उन्होंने कहा, "मार्च तिमाही में टोटल सेल्स और डोमेस्टिक सेल्स क्रमश: 23.4 फीसदी और 23.1 फीसदी बढ़े। अच्छी बात यह है कि कंपनी के शानदार प्रदर्शन में सभी प्रोडक्ट्स का कंट्रिब्यूशन रहा।"
कंसॉलिडिटेड आधार पर भी अच्छी ग्रोथ
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि मार्च तिमाही में कंसॉलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू बढ़कर 6,766.24 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5,679.87 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 11.3 फीसदी चढ़कर 1,110.90 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मैगी सहित ज्यादातर प्रोडक्ट्स की भारतीय बाजार में अच्छी पैठ है।
अच्छे नतीजों से 6 फीसदी उछला शेयर
नेस्ले इंडिया के मार्च तिमाही के नतीजों का असर उसके शेयरों पर दिखा। 3 बजे कंपनी का शेयर 6.24 फीसदी के उछाल के साथ 1,366 रुपये पर पहुंच गया। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ा है। शेयर बाजार में भी तेजी दिखी। निफ्टी 24,575 के लेवल पर पहुंच गया। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला