1 साल में 103% चढ़ा डेटा सेंटर स्टॉक, अब प्रमोटर बेचेंगे 3% हिस्सेदारी; जानिए पूरी डिटेल

डेटा सेंटर और AI से जुड़ी कंपनी के शेयर 1 साल में 103 प्रतिशत चढ़े हैं। अब प्रमोटर 3 प्रतिशत हिस्सेदारी 4 प्रतिशत डिस्काउंट पर ब्लॉक डील से बेच सकते हैं। दिसंबर तिमाही में AI से मजबूत रेवेन्यू मिला। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 6:57 PM
Story continues below Advertisement
Netweb Technologies का शेयर BSE पर 0.79% गिरकर 3,153.15 रुपये पर बंद हुआ।

डेटा सेंटर और AI से जुड़ी कंपनी Netweb Technologies के प्रमोटर ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी 3% तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। हिस्सेदारी बेचने वाले प्रमोटरों में संजय लोढ़ा, नवीन लोढ़ा, नीरज लोढ़ा और विवेक लोढ़ा शामिल हैं। CNBC-18 ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

4% डिस्काउंट पर शेयर बेचेंगे प्रमोटर

सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लॉक डील का साइज करीब 514.5 करोड़ रुपये है। फ्लोर प्राइस 3,027 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले लगभग 4% तक की छूट पर है।


सूत्रों का कहना है कि बिक्री करने वाले प्रमोटरों पर 60 दिन की लॉक इन पीरियड लागू होगा। इसका मतलब है कि अगले 60 दिन तक और शेयर नहीं बेच सकते हैं।

Q3 में AI से मिला मजबूत सहारा

Netweb Technologies के दिसंबर तिमाही में नतीजों में AI सिस्टम्स की अहम भूमिका रही। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय में AI सेगमेंट का योगदान 64.2% रहा। वहीं वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में इसका योगदान 47.6% रहा है।

कंपनी का रेवेन्यू 804 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 140% ज्यादा है और बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

EBITDA बढ़ा, लेकिन मार्जिन पर दबाव

EBITDA 44 करोड़ रुपये से बढ़कर 97.5 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि EBITDA मार्जिन में तिमाही और सालाना आधार पर गिरावट देखी गई।

मैनेजमेंट ने अर्निंग कॉल में कहा था कि रणनीतिक ऑर्डर एग्जीक्यूशन के कारण PBT मार्जिन पर 150 से 200 बेसिस प्वाइंट का असर पड़ सकता है।

Netweb Tech के शेयरों का हाल

Netweb Technologies का शेयर BSE पर 0.79% गिरकर 3,153.15 रुपये पर बंद हुआ। इसने पिछले 1 महीने में 5.80% गिरा है। हालांकि, 6 महीने में स्टॉक 46.67% चढ़ा है। बीते 1 साल में इसने निवेशकों का पैसा 103.82% बढ़ाया है। कंपनी का मार्केट कैप 17.77 हजार करोड़ रुपये है।

Nifty Outlook: लगातार चौथे दिन बढ़ा निफ्टी, अब ब्रेकआउट का इंतजार; जानिए 12 फरवरी को कैसी रहेगी चाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।