एक साल में 213% चढ़ा शेयर, अब ₹9,100 तक जा सकता है भाव, गोल्डमैन सैक्स से मिली 'Buy' रेटिंग

Neuland Laboratories Shares: न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर आज 12 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 8 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए। गोल्डमैन सैक्स ने एक हालिया रिपोर्ट में स्टॉक को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया और इसके लिए 9,100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है

अपडेटेड Apr 12, 2024 पर 1:46 PM
Neuland Labs Shares: गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Neuland Laboratories Shares: न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर आज 12 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की ओर से स्टॉक को 'Buy' रेटिंग दी जाने की खबर के बाद आई है। गोल्डमैन सैक्स ने एक हालिया रिपोर्ट में स्टॉक को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया और इसके लिए 9,100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह बुधवार के बंद भाव से न्यूलैंड लैब के शेयरों में करीब 47 फीसदी की तेजी आने की संभावना जताता है।

    गोल्डमैन सैक्स ने अगले 12 महीनों में स्टॉक इस स्तर तक पहुंच सकता है। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों ने पिछले 12 महीनों में 213% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में ऊंचे बेस के कारण न्यूलैंड लैब्स की ग्रोथ के सामने कुछ चुनौतियां आ सकती है। हालांकि आने वाले सालों में कंपनी के पास ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई फैक्टर्स हैं।

    गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि कम से कम 3 ऐसे फैक्टर्स दिखते हैं, जिनसे न्यूलैंड लेबोरेटरीज की ग्रोथ तेज हो सकती है। इसमें बायोटेक फंडिंग की माहौल में सुधार, मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से यूनिट-3 का क्षमता विस्तार और वित्त 2026 या 2027 में एक बड़े मॉलीक्यूल का कमर्शियलाइजेशन शामिल है।


    ब्रोकरेज ने कहा, "इसके अलावा अमेरिकी बॉयोसिक्योर एक्ट की दिशा में कोई भी तरक्की कंपनी को काफी लाभ पहुंचा सकता है।" बॉयोसिक्योर एक्ट पर फिलहाल अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में विचार किया जा रहा है। यह कानून चीन की बायोटेक फर्मों की ओर से मुहैया कराए गए बॉयोटेक्नोलॉजी इक्विपपमेंट या सेवाओं पर अमेरिकी फेडरल की ओर से फंडिंग पर रोक लगता है। साथ ही यह कानून इन चाइनीज बॉयोटेक्नोलॉजी इक्विपपमेंट या सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं को फेडरल लोन या कॉन्ट्रैक्ट देने से रोकेगा।

    दोपहर 1.30 बजे के करीब, न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर एनएसई पर 9.10 फीसदी की तेजी के साथॉ 6,754.05 रुपये के बाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अबतक न्यूलैंड के शेयरों में करीब 27.86 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Hot Stocks: डेटा पैटर्न्स सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, कुछ हफ्तों में हो सकती है 18-20% कमाई

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।