Neuland Laboratories Shares: न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर आज 12 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की ओर से स्टॉक को 'Buy' रेटिंग दी जाने की खबर के बाद आई है। गोल्डमैन सैक्स ने एक हालिया रिपोर्ट में स्टॉक को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया और इसके लिए 9,100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह बुधवार के बंद भाव से न्यूलैंड लैब के शेयरों में करीब 47 फीसदी की तेजी आने की संभावना जताता है।
