क्या आपने कभी चेक किया है कि आप जो दूध लेते हैं उसका वजन क्या है? असल में आप क्या, सारे लोग सिर्फ दूध की मात्रा देखते हैं। लेकिन दूध की क्वालिटी का राज उसके वजन में छिपा है। और अब सरकार इसी फॉर्मूले के जरिए ये तय करने जा रही है आपको सही क्वालिटी का दूध मिले। दूध में शुद्धता के फॉर्मूले पर कंज्यूमर ऑफेयर मंत्रालय ने राज्यों के नाप-तौल अधिकारियों को दूध की माप किलोग्राम में करने के निर्देश दिए हैं क्योंकि वजन और मात्रा के मिलान से शुद्धता की जांच संभव है। 1 लीटर दूध करीब 1 किलो 32 ग्राम होना चाहिए। इस तरह वजन में हेर-फेर से मिलावट पकड़ी जा सकती है। ग्राहक भी वजन से क्वालिटी पता कर सकते हैं। कंपनियां भी पैकेट में केजी और लीटर दोनों लिख सकती हैं। अभी सिर्फ खाद्य तेल पर केजी लिखा जाता है। 1 लीटर खाद्य तेल का वजन 910 ग्राम होगा।
