New IPO: मार्केट रेगुलेट सेबी (SEBI) ने दो दवा कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है, जिसमें इनोवा कैपटैब लिमिटेड (Innova Captab) और ब्लू जेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare) शामिल है। दोनों फर्मों ने पिछले साल जून और सितंबर के बीच सेबी के पास अपने आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। इन्हें 9-11 जनवरी के दौरान ऑब्जर्वेशन लेटर प्राप्त हुए हैं। आईपीओ लाने से पहले किसी भी कंपनी के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल करना जरूरी होता है। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। आइए जानते हैं कि इन दोनों कंपनियों का प्लान क्या है।
