Get App

निफ्टी में नई तेजी 25078 के ऊपर आयेगी, इसके ऊपर 25128-25171 तक के लक्ष्य संभव हैं - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 51500 से 51800-52000 जोन तक कॉल राइटर्स का जमावड़ा दिख रहा है। नीचे 51000 जोन में पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी 51881-52010 के ऊपर बंद हुआ तो इसकी रेंज टूटेगी। इंडेक्स के 51033/50931 के नीचे जाने पर ये 50788-50641 तक फिसल सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 8:01 AM
निफ्टी में नई तेजी 25078 के ऊपर आयेगी, इसके ऊपर 25128-25171 तक के लक्ष्य संभव हैं - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में इंडेक्स में 25033-25078 मुनाफावसूली का जोन है। ये 25078 के ऊपर टिका तो इसमें 25128-25171 तक के लक्ष्य नजर आ सकते हैं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 25033-25078 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25128-25171/25203 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24876-24831 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24781-24747 (10 DEMA) के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल 25010 पार होने के बाद 25070 तक की तेजी मिली। बैंकों के कमजोर प्रदर्शन, इंफोसिस के सेटबैक के बाद भी अच्छे स्तरों पर निफ्टी बंद हुआ। FIIs की खरीदारी से इसे ताकत मिली। इंडेक्स में भी खरीदारी की गई। अब नेट लॉन्ग 1.66 लाख बने हैं।

उन्होंने कहा कि 25000 कॉल-पुट में एक जैसी पोजीशन जुड़ी है। इसमें कंसोलिडेशन के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही 24900-24800 जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा नजर आया। इसका 10 DEMA 24747 पर है जो कि पोजीशनल सौदों के लिए स्टॉपलॉस का काम करेगा।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि गैप डाउन के बाद डे ट्रेडर्स बेस लेवल पर फोकस करें। अगर ये टिका तो इसमें खरीदारी करें। इंडेक्स में 25033-25078 मुनाफावसूली का जोन है। इसमें नई तेजी 25078 के ऊपर आयेगी। इसमें 25078 के ऊपर 25128-25171 तक के लक्ष्य संभव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें