New Steel Policy : स्टील सेक्टर के लिए दो नई पॉलिसियों का ड्राफ्ट तैयार, चीन से आने वाले कुछ प्रोडक्ट पर लग सकती है एंटी डंपिंग ड्यूटी

New Steel Policy : सरकारी टेंडर में ग्रीन स्टील की खरीद अनिवार्य होगी। ग्रीन स्टील का 20 फीसदी तक प्रोक्योरमेंट अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। नई पॉलिसी में स्टार रेटिंग के हिसाब से खरीद का प्रस्ताव भी है। 3 स्टार स्टील का 20 फीसदी प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव है। वहीं, 4 स्टार स्टील का 5 फीसदी प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव है

अपडेटेड Jun 27, 2025 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
New Steel Policy : नई स्टील पॉलिसी के तहत 2035-36 तक स्टील उत्पादन क्षमता 400 मिलियन टन करने का लक्ष्य है। इसके तहत नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए इंसेंटिव मिलेगा

New Steel Policy : स्टील सेक्टर के लिए आज दो बड़ी खबरें आई हैं। पहली खबर ये है कि चीन से इंपोर्ट होने वाले स्टेनलेस स्टील सीमलेस ट्यूब & पाइप पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई जा सकती है। वेदांता की सिफारिश पर DGTR जल्द ये फैसला ले सकता है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि चीन से इंपोर्ट होने वाले स्टेनलेस स्टील पर ड्यूटी संभव है। नए प्रोडक्ट पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लग सकती है। DGTR ने नए प्रोडक्ट को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। वेदांता ने DGTR से जांच की मांग की थी।

इसके अलावा दूरी खबर ये है कि स्टील सेक्टर के लिए दो नई पॉलिसियों का ड्राफ्ट तैयार है। ये हैं। नई स्टील पॉलिसी 2025 और ग्रीन स्टील प्रोक्योरमेंट पॉलिसी। इन पर संबंधित मंत्रालयों से राय मांगी गई है। इन पॉलिसीज को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

ग्रीन स्टील प्रोक्योरमेंट पॉलिसी


इसके तहत सरकारी टेंडर में ग्रीन स्टील की खरीद अनिवार्य होगी। ग्रीन स्टील का 20 फीसदी तक प्रोक्योरमेंट अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। नई पॉलिसी में स्टार रेटिंग के हिसाब से खरीद का प्रस्ताव भी है। 3 स्टार स्टील का 20 फीसदी प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव है। वहीं, 4 स्टार स्टील का 5 फीसदी प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव है। जबकि 5 स्टार स्टील का 1 फीसदी प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव है।

जल्द सस्ता हो सकता है PNG और CNG, PNGRB के बोर्ड ने नए टैरिफ रेगुलेशन को दी मंजूरी

नई स्टील पॉलिसी 2025

नई स्टील पॉलिसी के तहत 2035-36 तक स्टील उत्पादन क्षमता 400 मिलियन टन करने का लक्ष्य है। इसके तहत नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए इंसेंटिव मिलेगा। नई पॉलिसी में हाईड्रोजन बेस्ड स्टील उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। Electric arc furnace के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उत्पदान बढ़ाने के लिए ओवरसीज एक्विजिशन पर जोर दिया जाएगा। दोनों स्टील पॉलिसी के ड्राफ्ट कैबिनेट नोट पर मंत्रालयों से राय मांगी जा रही है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 27, 2025 3:50 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।