Get App

Newgen Software के शेयर 7% लुढ़के, Q1 में कमजोर नतीजों के बाद जमकर बिकवाली

Newgen Software ने FY25 की पहली तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 55 फीसदी घट गया है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 14,215 करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 2:29 PM
Newgen Software के शेयर 7% लुढ़के, Q1 में कमजोर नतीजों के बाद जमकर बिकवाली
न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 18 जुलाई को 7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 18 जुलाई को 7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1013.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल्, कंपनी ने FY25 की पहली तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 55 फीसदी घट गया है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 14,215 करोड़ रुपये हो गया है।

कैसे रहे Newgen Software के तिमाही नतीजे

Newgen Software ने आज 18 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 55 फीसदी घटकर 47.6 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, इसके रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 16 फीसदी की गिरावट आई और यह 315 करोड़ रुपये रह गया।

सीएनबीसी-टीवी18 ने बताया कि तिमाही आधार पर EBIT 65 फीसदी से अधिक घटकर 40 करोड़ रुपये रह गया, जबकि मार्जिन पिछली तिमाही के 31 फीसदी से घटकर 13 फीसदी रह गया। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 57 फीसदी और रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें