NHAI के Raajmarg InvIT की मार्केट में 7% प्रीमियम पर एंट्री, पहली बार खुदरा निवेशकों ने भी लिया IPO में हिस्सा

Raajmarg InvIT Listing: पहली बार NHAI ने अपने हाईवे एसेट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम को खुदरा निवेशकों के लिए खोला और खुदरा निवेशकों ने भी जमकर पैसे लगाए। अब आज राजमार्ग इनविट के यूनिट्स की 7% प्रीमियम पर एंट्री ने उन्हें खुश भी कर दिया। नई खरीदारी से पहले चेक करें आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल्स और राजमार्ग इनविट की कारोबारी डिटेल्स

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
Raajmarg InvIT IPO: राजमार्ग इनविट का ₹6,000 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 मार्च तक खुला था।

Raajmarg InvIT Listing: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के स्पांसर वाली राजमार्ग इंफ्रा इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) की एनएसई पर आज 7% प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके ₹100 के भाव पर जारी हुए यूनिट ₹107 पर लिस्ट हुए। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 13 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। अब मार्केट में धांसू एंट्री ने भी निवेशकों को खुश कर दिया। हालांकि लिस्टिंग के बाद भाव थोड़े नरम पड़े जिससे खुशी थोड़ी फीकी हो गई। 7% प्रीमियम पर एंट्री के बाद यह ₹107.45 की ऊंचाई तक जाने के बाद यह फिसल गया और ₹105.30 (Raajmarg InvIT) तक आ गया। निचले स्तर पर रिकवरी के साथ यह थोड़ा ऊपर चढ़कर ₹107.00 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7% मुनाफे में हैं।

Raajmarg InvIT IPO को मिला था अच्छा रिस्पांस

राजमार्ग इनविट का ₹6,000 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 13.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 19.14 गुना (एक्स-एंकर) और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 7.26 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए यूनिट्स जारी हुए हैं। आईपीओ निवेशकों को 60 करोड़ यूनिट्स ₹100 के भाव पर मिले हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5,850.00 करोड़ प्रोजेक्ट एसपीवी में डेट और इक्विटी के तौर पर निवेश और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


बता दें कि जब जनवरी में इस आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल हुआ था तो इसका साइज ₹5700 करोड़ ही थी लेकिन रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में इसे बढ़ाकर ₹6000 कर दिया गया। इश्यू खुलने से पहले इनविट ने एलआईसी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस जैसे एंकर निवेशकों से ₹1728 करोड़ जुटाए थे।

Raajmarg InvIT के बारे में

इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के तौर पर बनी राजमार्ग इनविट सेबी के पास 22 दिसंबर, 2025 को रजिस्टर्ड हुई। इस ट्रस्ट को देश में ऑपरेशनल रोड इंफ्रा एसेट्स को हासिल करने, उसे चलाने और मेंटेन करने के काम के लिए बनाया गया है। इसके पोर्टफोलियो में गोरहर से बरवा अड्डा, चिलकलुरिपेट-विजयवाड़ा, चेन्नई बाईपास, चेन्नई-टाडा और नेलमंगला-टुमकुर जैसे टोल रोड हैं।

इसकी स्पांसर एनएचएआई है और इसके टोल रोड पोर्टफोलियो में एनएचएआई के TOT (टोल ऑपरेट ट्रांसफर) मॉडल के तहत डेवलप किए गए 5 ऑपरेशनल टोल रोड एसेट्स हैं। ये एसेट्स झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में स्थित हैं और स्वर्णिम चतुर्भुज नेटवर्क का हिस्सा हैं जिसका कुल लंबाई करीब 260.198 किलोमीटर है। इन रोड एसेट्स को एनएचएआई के साथ कंसेशन एग्रीमेंट के तहत ऑपरेट और मेंटेन किया जाता है। प्रोजेक्ट एसपीवी को तय तिथि से संबंधित रास्तों पर ऑपरेट, मैनेज, मेंटेन और टोल यूजर फीस वसूलने का एक्स्क्लूसिव राइट्स मिल जाता है।

GSP Crop Science IPO Listing: ₹320 का शेयर 4% प्रीमियम पर लिस्ट, आधा भी नहीं भरा था इश्यू में खुदरा निवेशकों का हिस्सा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।