Get App

NHPC को बोर्ड से मिली ₹8000 करोड़ जुटाने की मंजूरी, 27 मार्च को शेयरों पर रहेगी शेयरों पर नजर

NHPC News: एनएचपीसी के बोर्ड ने ₹8 हजार करोड़ तक का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके चलते शुक्रवार 27 मार्च को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो एनएचपीसी के शेयरों में तेज उठा-पटक दिख सकती है। मार्केट खुलने से पहले आज ही समझ लें कि एनएचपीसी का प्लान क्या है और इसकी कारोबारी सेहत कैसी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 8:00 AM
NHPC को बोर्ड से मिली ₹8000 करोड़ जुटाने की मंजूरी, 27 मार्च को शेयरों पर रहेगी शेयरों पर नजर
NHPC के बोर्ड ने सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, रिडीमेबेल, टैक्सेबल, नॉन-कम्यूलेटिव, नॉन-कंवर्टिबल कॉरपोरेट बॉन्ड्स के जरिए वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹8 हजार करोड़ का कर्ज जुटाने की मंजूरी दी है।

NHPC News: सरकारी हाइड्रोपाववर कंपनी एनएचपीसी के शेयरों में शुक्रवार को स्टॉक मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि 25 मार्च को कंपनी के बोर्ड की बैठक में कर्ज जुटाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। कंपनी की योजना ₹8 हजार करोड़ जुटाने की है। इस प्रस्ताव को मंजूरी पर एनएचपीसी के शेयरों में तेज उठा-पटक हो सकती है। अभी की बात करें तो बुधवार 25 मार्च को बीएसई पर 0.88% की बढ़त के साथ ₹77.20 (NHPC Share Price) पर बंद हुआ था।

आज की बात करें तो रामनवमी के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी को सेंसेक्स 1205.00 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 प्वाइंट्स यानी 1.72% के उछाल के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 75,849.76 और निफ्टी 23,465.35 तक पहुंच गया था।

क्या है NHPC का कर्ज जुटाने का प्लान?

एनएचपीसी के बोर्ड ने सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, रिडीमेबेल, टैक्सेबल, नॉन-कम्यूलेटिव, नॉन-कंवर्टिबल कॉरपोरेट बॉन्ड्स के जरिए वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹8 हजार करोड़ का कर्ज जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए यह कर्ज एक या अधिक किश्तों में जुटाया जाएगा। मार्केट की परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी टर्म लोन या एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स (ECBs) के जरिए भी फंड जुटा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें