Nifty 50 अपने पीक से 12% नीचे; IndusInd Bank, Bajaj Auto समेत इन शेयरों ने देखी 35% तक की गिरावट

भारत की सबसे बड़ी खनन कंपनी Coal India के शेयर में 27 सितंबर 2024 से अब तक 29% की गिरावट आई है। 2024 में इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एशियन पेंट्स 27 सितंबर 2024 से अब तक 31% सस्ता हो चुका है। BPCL 27 सितंबर 2024 से अब तक 26% और श्रीराम फाइनेंस 26.5% नीचे आया है

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 11:33 PM
Story continues below Advertisement
Nifty 50 इंडेक्स का लगभग दो-तिहाई हिस्सा 10% से अधिक गिर चुका है।

NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई 26,277 से 12% नीचे आ चुका है। इंडेक्स ने यह लेवल 27 सितंबर 2024 को देखा था। तब से लेकर अब तक इंडेक्स का लगभग दो-तिहाई हिस्सा 10% से अधिक गिर चुका है। इतना ही नहीं निफ्टी 50 पर लिस्टेड 4 शेयर ऐसे हैं, जो 27 सितंबर से अब तक 30% से ज्यादा नीचे आ चुके हैं। वहीं 12 स्टॉक्स 20-30% ओर 15 स्टॉक्स 10-20% सस्ते हो चुके हैं। ये शेयर कौन से हैं, आइए डालते हैं एक नजर...

इंडसइंड बैंक

2024 में निफ्टी का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला यह शेयर 27 सितंबर से अब तक 35% नीचे आ चुका है। खराब प्रदर्शन के बावजूद, शेयर पर नजर रखने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 36 ने इसे "बाय" रेटिंग दी है। 13 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर शेयर 943 रुपये पर बंद हुआ।


बजाज ऑटो

शेयर ने 27 सितंबर 2024 को ही ₹12,774 का अपना रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया था। तब से अब तक शेयर में 32% की गिरावट आई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह आगे 24% की बढ़त देख सकता है। 13 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर शेयर 8,620 रुपये पर बंद हुआ।

हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 27 सितंबर 2024 से अब तक 32% टूटा है। शेयर पर नजर रखने वाले लगभग 70% एनालिस्ट्स ने इसे "बाय" रेटिंग दी है। आगे 27% की संभावित बढ़त आने की संभावना है। 13 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर शेयर 4,045.10 रुपये पर बंद हुआ।

एशियन पेंट्स

एशियन पेंट्स 27 सितंबर 2024 से अब तक 32% सस्ता हो चुका है। माना जा रहा है कि शेयर 9% की बढ़त देख सकता है। 13 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर शेयर 2250.70 रुपये पर बंद हुआ।

Adani Wilmar के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 10% की बड़ी गिरावट, लगा लोअर सर्किट

NTPC

27 सितंबर 2024 से अब तक NTPC के शेयर में 31% की गिरावट आई है। यह निफ्टी पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले PSU में से एक है। शेयर में अब 45% की तेजी आने का अनुमान है। ज्यादातर एनालिस्ट्स ने शेयर के लिए "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। 13 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर शेयर 298.65 रुपये पर बंद हुआ।

कोल इंडिया

भारत की सबसे बड़ी खनन कंपनी के शेयर में 27 सितंबर 2024 से अब तक 29% की गिरावट आई है। 2024 में इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस गिरावट के बाद करीब 40% की बढ़त की संभावना है। 13 जनवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर शेयर 362.75 रुपये पर बंद हुआ।

27 सितंबर 2024 से अब तक निफ्टी 50 इंडेक्स पर अन्य टॉप लूजर्स में अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स भी शामिल हैं। इन दोनों शेयरों में 29% और 26% की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा BPCL 27 सितंबर 2024 से अब तक 27% और श्रीराम फाइनेंस 26% नीचे आया है।

44% टूटने के बाद भी क्यों महंगा है यह रेलवे स्टॉक? लगातार 5 महीने गिरावट का बना सकता है रिकॉर्ड

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Jan 13, 2025 3:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।