Get App

Nifty 50 Next Year: अगले साल फरवरी तक 30,500 तक जा सकता है निफ्टी, इन वजहों से आएगी तेजी

PL Capital का कहना है इम्प्रूवमेंट के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। भारत ने कई ट्रेड एग्रीमेंट्स किए हैं। इनमें अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड एग्रीमेंट्स शामिल हैं। कम इनफ्लेशन, जीएसटी रिफॉर्म्स और इंटरेस्ट रेट में कमी से डिमांड बढ़ने के भी संकेत दिख रहे हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 6:40 PM
Nifty 50 Next Year: अगले साल फरवरी तक 30,500 तक जा सकता है निफ्टी, इन वजहों से आएगी तेजी
ट्रेड एग्रीमेंट्स से भारत ऑटो कंपोनेंट्स, डेटा सेंटर्स, डिफेंस, एयरोस्पेस और कंज्यूमेबल्स में मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन सकता है।

ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने अगले साल फरवरी तक निफ्टी के 30,497 प्वाइंट्स पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। इसका मतलब है कि एक साल में निफ्टी का रिटर्न करीब 20 फीसदी रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने अपने नए इंडिया स्ट्रेटेजी नोट में कहा है कि बुल केस यानी स्थितियां अनुकूल रहने पर निफ्टी इस लेवल पर पहुंच जाएगा। हालांकि, पहले उसने बुल केस में निफ्टी के लिए 30,783 का टारगेट दिया था।

बीते 9 महीनो में निफ्टी 5-6 फीसदी के दायरे में

PL Capital का कहना है कि बेयर केस में निफ्टी 26,486 प्वाइंट्स पर होगा। पहले उसने बेयर केस में निफ्टी के लिए 26,735 का टारगेट दिया था। उसने कहा है कि पिछले 9 महीनों से निफ्टी करीब 5-6 फीसदी के दायरे में बना हुआ है। इससे निफ्टी के लंबे कंसॉलिडेशन फेज में रहने का संकेत मिलता है। इसका मतलब है कि FY26 और FY27 के ईपीएस अनुमान में ब्रोकरेज फर्म में 9-9.5 फीसदी की कमी की है। इसमें जियोपॉलिटिकल टेंशन और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता का हाथ है।

ट्रेड एग्रीमेंट्स का पॉजिटिव असर पड़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें