Nifty 50 Trading Strategy: निफ्टी में आज लगातार दूसरे दिन मजबूती दिखी। इंट्रा-डे में उछलकर यह 22,300 के पार पहुंच गया। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के लॉरेंस बलेंको (Laurence Balanco) का मानना है कि निफ्टी मौजूदा लेवल से 900 प्वाइंट्स और ऊपर चढ़ सकता है, अगर यह एक अहम लेवल को पार कर दे। निफ्टी में उस लेवल से 2000 प्वाइंट्स से अधिक की रिकवरी आ चुकी है, जिस पर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई की आंच में झुलसकर नीचे आ गया था। प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स के दम पर इसने 22,182 के निचले स्तर से शानदार वापसी की। लॉरेंस के मुताबिक निफ्टी ने निचले स्तरों पर प्राइस/मोमेंटम डायवर्जेंस बनाया था, जिसके बाद इसमें तेजी से उछाल आया।
कौन-सा लेवल पार तो 900 प्वाइंट्स ऊपर भागेगा Nifty?
लॉरेंस ने 16 अप्रैल को जारी अपने एक नोट में कहा कि निफ्टी तेजी से रिकवर हो रहा है और अब यह 24,300-24,400 के अहम रेजिस्टेंस लेवल को छू रहा है। यह एक ऐसा एरिया है जो 50-दिनों को मूविंग एवरेज है। अब अगर इसके ऊपर निफ्टी जाता है और टिका रहता है तो यह पिछले साल 2025 की दूसरी छमाही के ट्रेडिंग रेंज में पहुंच जाएगा। लॉरेंस का कहना है कि इसके बाद निफ्टी के लिए बड़ा रेजिस्टेंस 25,130 है जोकि 200-दिनों के मूविंग एवरेज (200-DMA) पर है। 25,130 का लेवल निफ्टी 50 के लिए बुधवार के क्लोजिंग लेवल 24,210 से करीब 900 प्वाइंट्स ऊपर है।
अप्रैल में कैसी रही निफ्टी की चाल?
इस महीने निफ्टी 50 सिर्फ दो दिन रेड जोन में बंद हुआ और दोनों ही दिन इसमें गिरावट आधे-आधे फीसदी से अधिक रही। वहीं बाकी दिनों में बात करें तो एक दिन यह यह 3.5% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो चार कारोबारी दिन इसमें 1-1% से अधिक की तेजी आई। ओवरऑल बात करें तो इस महीने अप्रैल में अब तक घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में 8% से अधिक की तेजी आई है।
इस बीच चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि कुल मिलाकर बाज़ार के मौजूदा माहौल से संकेत मिल रहा है कि अज हमें तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार होता दिख सकता है। बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि,हाल की तेज़ तेज़ी के बाद,बाज़ार में ऊपरी स्तरों पर कुछ ठहराव या मुनाफ़ा-वसूली देखने को मिल सकती है। आगे की तेज़ी के लिए निफ्टी के लिए 24,450–24,500 के दायरे के ऊपर टिके रहना बेहद अहम होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।