Nifty Trade Setup: निफ्टी 50 ने बुधवार को दिन का अंत 131 अंकों की बढ़त के साथ 24,631 पर किया। इंडेक्स मजबूत शुरुआत के बाद ज्यादातर सत्र में बढ़त बनाए रहा, लेकिन 24,700 अब भी एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। बढ़त में फार्मा, मेटल और ऑटो शेयरों का प्रमुख योगदान रहा। इसमें हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) टॉप गेनर रहा। ऑटो शेयरों में यह खरीदारी त्योहारी सीजन से पहले देखी गई। आइए जानते हैं कि गुरुवार, 14 अगस्त को निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल कैसी रहेगी।
निफ्टी 50 पर एनालिस्टों की राय
HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। अगर 24,700 के ऊपर क्लोजिंग मिलती है, तो इंडेक्स 25,000 की ओर रैली कर सकता है। तत्काल सपोर्ट 24,465 पर है।
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने कहा कि निफ्टी का मल्टी-डे हाई पर बंद होना, टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के बावजूद सेंटीमेंट में सुधार का संकेत देता है। डेली RSI कई दिनों की अनिश्चितता के बाद पॉजिटिव हो गया है। इससे 24,700 के ऊपर ब्रेकआउट की उम्मीद बढ़ गई है। इसके ऊपर जाने पर इंडेक्स शॉर्ट-टर्म में 25,200 तक पहुंच सकता है, जबकि सपोर्ट 24,337 पर है।
SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा के अनुसार, सपोर्ट 24,520 और 24,450 पर है। अगला सत्र उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। लेकिन अगर इंडेक्स रेजिस्टेंस जोन के ऊपर टिका रहा तो ‘बाय-ऑन-डिप’ रणनीति कारगर हो सकती है।
निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.25% बढ़कर 55,181.45 पर बंद हुआ, दिनभर में यह 55,340.05 और 55,026.95 के बीच घूमता रहा। इंडेक्स फिलहाल पतले दायरे में है और बोलिंजर बैंड्स के सिकुड़ने से संकेत मिलता है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।
सपोर्ट 54,950-55,000 के दायरे में है, जहां 100-SMA स्थित है। हालांकि इंडेक्स अब भी 9-EMA, 20-SMA और 50-SMA के नीचे दबा हुआ है, जो सभी डाउनवर्ड स्लोप दिखा रहे हैं। मोमेंटम इंडिकेटर्स में हल्का सुधार दिख रहा है। RSI 40 के ऊपर गया है और MACD फ्लैट हो रहा है, जो रिकवरी के शुरुआती संकेत हैं।
ऑवरली चार्ट पर निफ्टी बैंक बेस बनाने की कोशिश कर रहा है। 55,350-55,450 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर और तेजी की संभावना बन सकती है। फिलहाल 55,050-54,950 तत्काल सपोर्ट हैं, इसके नीचे कमजोरी आने पर 54,700 अगला सपोर्ट होगा। 100-SMA के टिके रहने तक आउटलुक हल्का पॉजिटिव है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।