Nifty Trade Setup: निफ्टी 50 ने बुधवार को दिन का अंत 131 अंकों की बढ़त के साथ 24,631 पर किया। इंडेक्स मजबूत शुरुआत के बाद ज्यादातर सत्र में बढ़त बनाए रहा, लेकिन 24,700 अब भी एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। बढ़त में फार्मा, मेटल और ऑटो शेयरों का प्रमुख योगदान रहा। इसमें हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) टॉप गेनर रहा। ऑटो शेयरों में यह खरीदारी त्योहारी सीजन से पहले देखी गई। आइए जानते हैं कि गुरुवार, 14 अगस्त को निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल कैसी रहेगी।
