निफ्टी ने सिल्वर जुबली मनाई। इंडेक्स ने 25000 का पड़ाव पार किया। HDFC बैंक, मारुति सुजूकी, रिलायंस और पावरग्रिड ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी भी ऊपर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप फिर नए शिखर पर पहुंचते दिखे। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने सिटी यूनियन बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए नालको पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने हैपिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः City Union Bank
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने City Union Bank स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 175 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Crompton पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Crompton में 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 490 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 462 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Nalco
Trader & Market Expert अमित सेठ ने Nalco पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Nalco में 198 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 208 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 194 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Happiest Minds Technologies
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Happiest Minds Technologies का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Happiest Minds Technologies के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 821 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 950/1000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )