Get App

सेंसेक्स और निफ्टी के रिकॉर्ड हाई पर, चढ़ते बाजार में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Tata Communications के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल 56 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 77/90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 33 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 11:30 AM
सेंसेक्स और निफ्टी के रिकॉर्ड हाई पर, चढ़ते बाजार में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
Natco Pharma पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

सेंसेक्स, निफ्टी नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। रिलायंस के दम पर निफ्टी 24100 के पार निकल गया। सेंसेक्स के भी 80000 की तरफ कदम बढ़ते हुए दिखे। मिडकैप में जोश ज्यादा नजर आया। मेटल, एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने अशोक लीलैंड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए एमसीएक्स पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने नैटको फार्मा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Communications

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Tata Communications स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 56 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 77/90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 33 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ashok Leyland Futures

NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Ashok Leyland पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ashok Leyland में 244 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 249 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 239 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें