Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूत हो सकती हैं। बता दें कि 25 जनवरी को सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, मेटल, इंफ्रा इंडेक्स में रही। IT,फार्मा और FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 70,701 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 101 अंक गिरकर 21,353 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 216 अंक गिरकर 44,866 पर बंद हुआ। मिडकैप 215 अंक गिरकर 47,209 पर बंद हुआ। ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21433-21490/21510(20DEMA) और बड़ा रेजिस्टेंस 21566-21596/21619 पर है। पहला बेस 21276-21221 का और बड़ा बेस 21188-21130/21041पर है।गुरुवार को निफ्टी हमारे दायरे में रहा। उछाल में 21470 पर बिकवाली, 21260 पर शॉर्ट कवर करें। FIIs की भारी बिकवाली कायम है जबकि 1.08 लाख नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट हुए। निफ्टी में 81% रोलओवर, लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिला। 21500 पर कॉलराइटर्स, 20DEMA@ 21510 पर है। पहले वीकली/मंथली कॉन्ट्रैक्ट में 21300 और फिर 21000 पर पुट राइटर्स देखने को मिली। बेचें और उछाल में 21510 पार होने तक और बेचें। शॉर्ट ट्रेड्स की 2 स्तरों, पहले और फिर दूसरे बेस पर समीक्षा करें। अगर पहला बेस टूटा तो 21188-21130 संभव है। अगर ऊपर की ओर 21510 टिका तो 21566-21596-21619 संभव है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45090-45240 और बड़ा रेजिस्टेंस 45510-45760/21910 पर है। पहला बेस 44540-44240 का और बड़ा बेस 44113-44010/43770 पर है। बिकवाली और 44540(200DEMA) पर शॉर्ट कवर की रणनीति सटीक रही। 45000 पर अभी भी भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। 45080-45240 के बड़े सप्लाई जोन के संकेत है। 200 DEMA का स्तर 44500 है। वीकली चार्ट्स पर 20WEMA 44113 पर है। पहला रजिस्टेंस (45090-45240) अभी भी शॉर्ट का सबसे अच्छा स्तर है। 44540 पर शॉर्ट ट्रेड और पुल बैक की समीक्षा करें। 44540 टूटा तो 44010 संभव है। 45510-44440 के ऊपर निकलने पर ही शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। 45510 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 45910 भी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।