Get App

निफ्टी में जल्द ही देखने को मिल सकता है 23200-23500 का लेवल, इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट में आज हमें एक अच्छा टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला। निफ्टी ने लगभग 10- 11 दिन 22,800 के नीचे निकाले है। आज इसने इस लेवल को काफी अच्छे तरीके से पार कर लिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 1:34 PM
निफ्टी में जल्द ही देखने को मिल सकता है 23200-23500 का लेवल, इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा
श्रीकांत चौहान ने कहा कि हमें स्टॉक मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में थोड़ी एक्टिविटी हमें देखने और मिल सकती है। इनसे जुड़ी अच्छी खबरें भी आई हैं

15 अक्टूबर को दोपहर के कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 1,405.42 अंक या 1.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,187.31 पर और निफ्टी 395.45 अंक या 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,018.15 पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप सूचकांक सपाट ट्रेड कर रहा है। जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 1.2% की गिरावट आई है। ICICI BANK रिलायंस, भारती और HDFC बैंक ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी 650 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। आईटी में जोरदार तेजी है। IT के बाद ऑटो और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स सवा से दो परसेंट तक चढ़े है। साथ ही रियल्टी, NBFCs में भी रफ्तार है। लेकिन PSU बैंकों में बिकवाली हावी है। यह इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट में आज हमें एक अच्छा टेक्निकल ब्रेकआउट देखने को मिला। निफ्टी ने लगभग 10- 11 दिन 22,800 के नीचे निकाले है। आज इसने इस लेवल को काफी अच्छे तरीके से पार कर लिया है। ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि हमें आगे आने वाले दिनों में निफ्टी यहां से 23500-23,200 के लेवल्स की ओर बढ़ता दिखे। इस बात को ध्यान में रखते हुए अगर कोई भी करेक्शन आता है तो 22,800 के आसपास भी लॉन्ग की पोजीशंस बनाने चाहिए।

स्टॉक्स की अगर बात करें तो हमें स्टॉक मार्केट से रिलेटेड स्टॉक्स में थोड़ी एक्टिविटी हमें देखने और मिल सकती है। इनसे जुड़ी अच्छी खबरें भी आई हैं। ऐसे में करंट लेवल पर बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में खरीदारी की पोजीशन बनाई जा सकती है। पिछले तीन-चार दिनों से यह स्टॉक एक साइडवेज कंसोलिडेशन में बना हुआ है। अभी यह 3370 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक में 3300 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 3500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें।

इसके अलावा जो दूसरा स्टॉक अच्छा लग रहा है वह काफी बिटन डाउन स्टॉक। यह सेक्टर भी काफी दबाव में रहा है। यह हाँ ऑटोमोबाइल सेक्टर का TVS Motors। काफी बिकवाली के बाद अब यह शेयर अच्छा लग रहा है। अभी यह शेयर 4040 रुपए के आसपास है। इसमें वर्तमान भाव पर खरीदारी की सलाह होगी। इस शेयर में हमें 4200-4250 रुपए के टारगेट मिल सकते है। स्टॉक में 3940 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें