बाजार को इकोनॉमी की मजबूती का मिलेगा फायदा, FMCG शेयरों को पोर्टफोलियो में जरूर रखें

तुषार प्रधान ने कहा कि बैंकों की बुक में इस बात को देखने की जरूरत है कि उनकी असेट किस गति से बढ़ रही है। हम एक कैपेक्स साइकिल में एंटर कर रहे है। काफी अच्छी क्रेडिट मांग आ रही है। ऐसे में सारे बैंकों में हमें बुक ग्रोथ देखने को मिलेगी। दूसरे इनके क्रेडिट कॉस्ट पर भी नजर रखनी चाहिए

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 12:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तुषार प्रधान ने कहा कि सरकारी बैंकों का वैल्युएशन प्राइवेट बैंकों से सस्ता है। ऐसे में हमें इस सेक्टर में चुनिंदा शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए। अच्छी बुक वैल्यू और मार्जिन स्प्रेड वाले शेयरों पर फोकस करें

AI का रिवर्सल और कोस्पी की गिरावट भारतीय बाजारों के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय बाजारों का वनवास क्या खत्म होने को कगार पर है, इस पर बात करते हुए HXGON Partners के डायरेक्टर तुषार प्रधान ने कहा कि मार्केट अपनी ही तरह से ऊपर या नीचे चलता ही जाएगा। लेकिन अगर पिछले दो-ढाई साल से हमारे बाजार के लिए चल रहे निगेटिव ट्रेंड अब थोड़ा सा ठंडे पड़ रहे हैं। अब एआई ट्रेड में बहुत ज्यादा कंसंट्रेशन का डर बढ़ने लगा है। यह भारत जैसे बाजारों के लिए अच्छी बात है। हमारी बेसिक इकोनॉमी 7 फीसदी की दर से बढ़ रही है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक हमारी इकोनॉमी बहुत लंबे समय तक इसी दर से ग्रोथ करती रहेगी। ऐसे में हमारे बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा। हमारा बाजार पिछले दो साल से एवरेज पीई से नीचे कारोबार कर रहा है। हमारी इकोनॉमी मजबूत है। दूसरी तिमाही के नतीजे भी अच्छे आ रहे हैं। बाजार में शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी रह सकती है लेकिन लॉन्ग टर्म में मुनाफा जरूर होगा।

बैंक शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि बैंकों की बुक में इस बात को देखने की जरूरत है कि उनकी असेट किस गति से बढ़ रही है। हम एक कैपेक्स साइकिल में एंटर कर रहे है। काफी अच्छी क्रेडिट मांग आ रही है। ऐसे में सारे बैंकों में हमें बुक ग्रोथ देखने को मिली है। दूसरे इनके क्रेडिट कॉस्ट पर भी नजर रखनी चाहिए। बैंक सेक्टर में अब प्राइवेट और सरकारी बैंक एक जैसे लेवल पर आ रहे हैं। सरकारी बैंकों का वैल्युएशन प्राइवेट बैंकों से सस्ता है। ऐसे में हमें इस सेक्टर में चुनिंदा शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए। अच्छी बुक वैल्यू और मार्जिन स्प्रेड वाले शेयरों पर फोकस करें। देश में कैपेक्स बढ़ने के साथ हीं बैंकिंग शेयरों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।

जियो के आईपीओ पर बात करते हुए तुषार प्रधान ने कहा कि टेलीकॉम और टेलीकॉम सर्विसेज टेक्नोलॉजी हमारे लिए फ्यूचर की बात है। हमें समय के साथ इकोनॉमी में बदलाव देखने को मिलता पहले मैन्युफैक्चरिंग होता है,इंफ्रास्ट्रक्चर होता है फिर धीरे-धीरे हम टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ते हैं। आगे देश में टेलीकॉम सर्विसेज का इस्तेमाल और बढ़ेगा। आपको बस इतना ही देखना है इसके द्वारा जो वैल्यू एडेड सर्विसेस आएंगी, जो मार्केट बनेगा उसका कौन सबसे ज्यादा फायदा उठा पाएगा। हमारे देश में टेलीकॉम सर्विसेज दुनिया में अभी भी सबसे सस्ते हैं। आगे इसमें मार्जिंन बढ़ने और मार्केट पेनीटरेशन बढ़ने की काफी संभावना है। जियो का आईपीओ लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा साबित होगा।


एफएमसीजी सेक्टर पर अपनी राय रखते हुए तुषार प्रधान ने कहा कि इस सेक्टर का गोल्डन पीरियड बीत चुका है। इनकी ग्रोथ अब स्टेबल हो चुकी है। लेकिन हम रोजमर्रा की जरूरत की चीजें तो खरीदेंगे है। ऐसे में हमें एक डिफेंसिव प्ले के रूप में एफएमसीजी कंपनियों को रखना ही चाहिए। इसस प्राइस फॉल को डिफेंड करने में सपोर्ट मिलेगा क्योंकि आज दुनिया में कुछ भी हो जाए हम टूथपेस्ट तो जरूर इस्तेमाल करेंगे।

 

आज बाजार में अच्छे संकेतों की भरमार,जानिए AI ट्रेड रिवर्सल से किसको होगा फायदा, कहां होगा नुकसान

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।