Nifty में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट तो Sensex में 500 अंकों का उछाल, क्या है वजह

Nifty big fall but Sensex Green: आज मार्केट में रुझान काफी मिला-जुला है। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में आधे फीसदी से अधिक गिरावट है तो दूसरी तरफ सेंसेक्स में बढ़त दिख रही है। जानिए आमतौर पर दोनों में उठा-पटक के बीच मामूली फासले वाले इन दोनों में आज इतना गैप क्यों है

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 9:40 AM
3 अगस्त से एनएसई ने इक्विटी डेरिवेटिव्स सेक्शन की टाइमिंग 10 मिनट बढ़ा दिया है।

Nifty big fall but Sensex Green: आमतौर पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) में उठा-पटक लगभग समान ही रहती है। दोनों में तेजी या गिरावट के बीच का फासला मामूली रहता है लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स की तरफ से मार्केट ग्रीन दिखने लगा तो निफ्टी की तरफ से डीप रेड। निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही आधे फीसदी से अधिक टूट गया तो सेंसेक्स दूसरी तरफ उछल पड़ा। इसकी वजह एक नियम है जिसके तहत एक कारोबारी दिन पहले 3 अगस्त से एनएसई ने F&O सेगमेंट को लेकर ट्रेडिंग की टाइमिंग 10 मिनट बढ़ा दी।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स फिलहाल 09:23 AM पर सेंसेक्स 192.71 प्वाइंट्स यानी 0.25% की बढ़त के साथ 78.831.74 और निफ्टी 150.60 प्वाइंट्स यानी 0.61% की गिरावट के साथ 24,623.70 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 504.12 प्वाइंट्स उछलकर 79,143.15 तक पहुंचा था तो दूसरी तरफ निफ्टी 184.45 प्वाइंट्स टूटकर 24,589.85 तक आ गया था।

09:23

Nifty में तेज गिरावट की वजह


3 अगस्त से एनएसई ने इक्विटी डेरिवेटिव्स सेक्शन की टाइमिंग 10 मिनट बढ़ा दिया है। सेबी के नए फ्रेमवर्क के तहत 03:15 PM से 03:35 PM तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) चला। रेगुलर मार्केट 03:15 PM पर बंद होने के बाद 20 मिनट का खास सेशन चालू हुआ। इस दौरान निवेशकों ने मार्केट ऑर्डर और लिमिट ऑर्डर दिया, जिनके आधार पर शेयरों का ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस तय हुआ। यह विंडो सिर्फ एफएंडओ सेगमेंट के स्टॉक्स के लिए है। इसका असर निफ्टी पर दिखा और कारोबार खत्म होने से ठीक आखिरी दो मिनट में लगभग 201 प्वाइंट्स उछलकर 24773 पर बंद हुआ। एक कारोबारी दिन पहले 03 अगस्त को सेंसेक्स 544.39 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 78,639.03 और निफ्टी 390.70 प्वाइंट्स यानी 1.60 के बढ़त के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ था। दोनों के बीच क्लोजिंग के भारी गैप की वजह से आज सेंसेक्स और निफ्टी के बीच उतार-चढ़ाव में काफी बड़ा गैप है का अ

सेबी ने क्यों लाया नया नियम

सेबी ने प्राइस डिस्कवरी प्रोसेस को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए नया फ्रेमवर्क पेश किया है। यह डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स वाले कैश-मार्केट स्टॉक्स पर लागू है, बाकी स्टॉक्स के लिए मौजूदा VWAP (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस) वाला तरीका हा लागू रहेगा। इससे पहले स्टॉक एक्सचेंजों के इक्विटी कैश सेगमेंट में सभी स्टॉक्स का क्लोजिंग प्राइस आखिरी आधे घंटे के दौरान ट्रेड्स के VWAP के आधार पर होता था।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।