Get App

Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए

अमेरिका और ईरान से आने वाली खबरें जल्द डील होने का संकेत दे रही हैं। अगर यह डील हो जाती है तो शेयर बाजारों में बड़ी तेजी आ सकती है। इससे क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। ब्रेंट क्रूड 7 मई की शाम 3.38 फीसदी गिरकर 97 डॉलर पर चल रहा था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 07, 2026 पर 5:32 PM
Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए
क्रूड में नरमी आने से महंगाई बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा।

शेयर बाजार 7 मई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 0.15 फीसदी यानी 114 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 0.02 फीसदी यानी 4.3 अंक गिरकर 24,326 पर बंद हुआ। मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में नजर आए।

डील होने तक बाजार में दिख सकता है उतार-चढ़ाव

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान डील करना चाहते हैं। यह शेयर बाजारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। हालांकि, डील होने तक घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। उधर, रुपये में कमजोरी का असर विदेशी फंडों के निवेश पर पड़ रहा है।"

डील की उम्मीद से क्रूड 100 डॉलर से नीचे आया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें