सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने आज बाजार पर अपनी बात की शुरुआत कल ऑस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार जीत के शिल्पी रोहित शर्मा को सैल्यूट करते हुए की। चार पंक्तियों के जरिए रोहित को अपनी सालामी देते हुए अनुज ने कहा -
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने आज बाजार पर अपनी बात की शुरुआत कल ऑस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार जीत के शिल्पी रोहित शर्मा को सैल्यूट करते हुए की। चार पंक्तियों के जरिए रोहित को अपनी सालामी देते हुए अनुज ने कहा -
वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से।
वो और थे जो हार गए आसमान से।।
हार हो जाती है जब मान लिया जाता है।
जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।।
रोहित शर्मा से बाजार की सीख
अनुज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रोहित शर्मा से बाजार के लिए भी सीख मिलती है। पहली सीख तो यही है कि जब पिच आपके मुताबिक हो तो बेखौफ खेलें। अपनी काबिलियत पर हमेशा भरोसा रखें। निजी उपलब्धियां नहीं, बड़े लक्ष्य पर नजर रखें। खराब ट्रेड को भूलकर अगले ट्रेड पर फोकस करें। लेकिन खराब ट्रेड से सबक लेना भी जरूरी है।
बाजार: अब आगे क्या?
बाजार पर बात करते हुए निफ्टी ने कहा कल निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों ही सेटअप के हिसाब से चले। कल एक बार फिर आसान ट्रेड पर मुहर लगी और गिरावट में खरीदें की रणनीति की पुष्टि हुई। निफ्टी अब 23,650-23,700 की तरफ बढ़ चला है। गुरुवार एक्सपायरी तक अब 23,800 का स्तर भी दिख सकता है। निफ्टी अब बैंक निफ्टी से ज्यादा मजबूत दिख रहा है। मिडकैप शेयर जोरदार मोमेंटम में हैं। बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर बजट और आने वाले नतीजे हैं। पोजीशनली लॉन्ग रहें और पहले सपोर्ट तक की हर गिरावट को खरीदें। कल का निचला स्तर 23,350 अब नया बेस बन गया और पोजीशनल लॉन्ग सौदों का SL यहीं रखने की सलाह होगी। मजबूत सेक्टर्स को पहचानें और प्री-बजट रैली के लिए पोर्टफोलियो बनाएं। बाजार का अकेला रिस्क बजट में टैक्स के मोर्चे पर लगने वाली अटकलें है।
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
निफ्टी पर रणनीति
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,350-23,400 (कल का निचला स्तर, 10 DEMA) पर है। इसके लिए बड़ा सपोर्ट 23,262-32,342 (ऑप्शन के मुताबिक) पर दिख रहा है। इसकी खरीदारी का जोन 23,500-23,550 है। वहीं, पोजीशन जोड़ने का जोन 23,350-23,450 है। लॉन्ग सौदों का SL 23,350 पर रखें। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,647-23,667 (ऑप्शन के मुताबिक, ऑल टाइम हाई) पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 23,688-23,791 (चार्ट के मुताबिक) पर है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 51,350-51,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर दिख रहा है। वहीं, बड़ा सपोर्ट 51,100-51,150 (कल का निचला स्तर) पर दिख रहा है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 51,900-52,000 (ऑल टाइम हाई) पर है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,150-52,200 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। खरीदारी का जोन 51,600-51,700 पर और पोजीशन जोड़ने का जोन 51,500-51,600 है। लॉन्ग सौदों का SL 51,350 पर रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।